अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, मुठभेड़ में दो शातिर घायल

सिविल लाइन पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार, चोरी की नकदी, अवैध हथियार और बिना नम्बर की मोटरसाइकिल बरामद

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में अपराध पर शिकंजा कसते हुए थाना सिविल लाइन पुलिस ने अन्तर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आरोपी घायल हो गए, जबकि एक को मौके से दबोच लिया गया। गिरोह के कब्जे से चोरी की नगदी, अवैध तमंचे और बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद हुई है।
मेरठ परिक्षेत्र के उच्च अधिकारियों के निर्देशन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराधियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर और थाना सिविल लाइन प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह महत्वपूर्ण कार्रवाई की।
एएसपी सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने बताया कि 7 फरवरी को सिविल लाइन थाना क्षेत्र में त्यागी धर्मशाला के पास खड़ी एक गाड़ी का शीशा तोड़कर नगदी चोरी की घटना सामने आई थी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कर घटना के शीघ्र खुलासे के लिए विशेष टीम गठित की गई थी। 16/17 फरवरी की रात्रि में पुलिस टीम संधावली अंडरपास के निकट सघन वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटना में शामिल तीन बदमाश मोटरसाइकिल से आने वाले हैं।
कुछ ही देर में बाईपास राजमार्ग की ओर से आती एक मोटरसाइकिल को रोकने का संकेत दिया गया, लेकिन सवारों ने भागने का प्रयास किया। तेज मोड़ लेने के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद तीनों बदमाश पुलिस पर जानलेवा फायरिंग करते हुए जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने साहस का परिचय देते हुए जवाबी कार्रवाई की। आत्मरक्षा में की गई नियंत्रित गोलीबारी में जितेंद्र पुत्र सतीश और शशि पुत्र जगमोहन घायल हो गए, जबकि दिलीप उर्फ होलू पुत्र किशन को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों बदमाश शहर की आदर्श कालोनी के निवासी हैं। घायल आरोपियों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई धनराशि में से 40 हजार रुपये, 2 अवैध तमंचे, कारतूस और बिना नम्बर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 7 फरवरी को त्यागी धर्मशाला के पास खड़ी गाड़ी से लगभग 50 हजार रुपये चोरी किए थे। इसके अतिरिक्त मेरठ जनपद में भी उसी दिन एक अन्य वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस के अनुसार आरोपी पुनः किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे, तभी उन्हें दबोच लिया गया। बताया कि गिरफ्तार और घायल आरोपियों पर मेरठ, मुरादाबाद, बिजनौर, सहारनपुर, हरिद्वार, नैनीताल, लखीमपुर खीरी तथा हरियाणा के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, अवैध हथियार अधिनियम और गैंगस्टर अधिनियम के तहत अनेक मुकदमे दर्ज हैं। जितेंद्र पर मेरठ और मुरादाबाद में कई संगीन मामले दर्ज हैं। शशि कपूर के विरुद्ध हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि दिलीप उर्फ होलू पर भी लूट, चोरी और शस्त्र अधिनियम के तहत कई मामले लंबित हैं। कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार गिरि, उपनिरीक्षक खुशीलाल सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इसे भी पढ़ें:  वैष्णो देवी हादसे में रामपुरी के पीड़ितों के साथ खड़े हुए मीनाक्षी-गौरव

Also Read This

ईद उल अजहा को लेकर पालिका अलर्ट, मीनाक्षी स्वरूप ने की समीक्षा

कुर्बानी के पशुओं के अवशेषों के निस्तारण हेतु विशेष टीमें की गठित, नागरिकों से प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील

Read More »

सात दिन में फिर बदले मुजफ्फरनगर के एडीएम एफआर, अनिरुद्ध प्रताप सिंह तैनात

प्रयागराज से भेजे गए अजीत कुमार सिंह का तबादला निरस्त, अब गौतमबुद्धनगर में शासन ने किया तैनात मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एडीएम वित्त एवं राजस्व (एफआर) की तैनाती को लेकर पिछले सात दिनों से बनी असमंजस की स्थिति आखिरकार समाप्त हो गई। शासन ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पीसीएस अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह को मुजफ्फरनगर का नया एडीएम एफआर नियुक्त किया है। वहीं प्रयागराज से मुजफ्फरनगर भेजे गए अजीत कुमार सिंह का तबादला निरस्त कर उन्हें अब गौतमबुद्धनगर भेज दिया गया है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने शुक्रवार की देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक आईएएस और 19 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर

Read More »

मुजफ्फरनगर-खेलते समय दर्दनाक हादसा, ठेले की टक्कर से मासूम की मौत

मीरापुर कस्बे में सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा, मासूम बालक की मौत से परिवार में मचा कोहराम मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मीरापुर कस्बे में खेलते समय एक दर्दनाक हादसे में छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चों के साथ ठेले से खेलते वक्त मासूम दीवार और ठेले के बीच बुरी तरह दब गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसने हादसे की भयावह तस्वीर सामने ला दी। इसे भी पढ़ें:  भाकियू अराजनैतिक के चार बड़े नेताओं समेत 400 अज्ञात पर मुकदमामीरापुर कस्बे के मोहल्ला मुश्तर्क में शुक्रवार को उस

Read More »

कोई बच्चा आर्थिक मजबूरी में शिक्षा से वंचित न रहे, 75 जनपदों में लागू होगी श्रमिक विद्या योजना: योगी

लखनऊ । आर्थिक मजबूरी के कारण कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। बाल श्रमिक विद्या योजना अब प्रदेश के सभी 75 जिलों में लागू होगी। सरकार कौशल विकास, रोजगार मेले, सेवामित्र व्यवस्था और श्रमिक सुविधा केंद्रों को मजबूत कर युवाओं और श्रमिकों को बेहतर अवसर देने पर जोर दे रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रमिक कल्याण, कौशल विकास और रोजगार सृजन को और व्यापक तथा परिणाममुखी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने बाल श्रमिक विद्या योजना को प्रदेश के सभी 75 जनपदों में विस्तारित करने, ‘सेवामित्र व्यवस्था’ को और प्रभावी बनाने, निर्माण श्रमिकों के लिए बड़े शहरों में आधुनिक श्रमिक सुविधा केंद्र विकसित करने तथा रोजगार

Read More »