टिकैत की सिसौली में महायज्ञ के प्रचार को निकले संत पर जानलेवा हमला

उप निरीक्षक ने आरोपी प्रदीप उर्फ रविन्द्र और उसके साथी को पकड़ने का प्रयास किया, तो दोनों भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद के सिसौली कस्बे में धार्मिक आयोजन के प्रचार-प्रसार के दौरान एक संत पर कथित रूप से जानलेवा हमला कर दिया गया। संत अपने सहयोगी संतों के साथ गांव-गांव जाकर महायज्ञ के लिए ग्रामीणों को आमंत्रित कर रहे थे। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। उप निरीक्षक की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली कस्बे में महायज्ञ के प्रचार हेतु निकले संत महाराज जितेन्द्र गिरि और उनके हमराह साधु संतों पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने संत को घेरकर मारपीट की और जान से मारने का प्रयास किया। संतों के साथ मौजूद ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह उनकी जान बचाई। घटना के संबंध में भौराकलां थाने में तैनात उप निरीक्षक रामकिशन शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि वे परीक्षा ड्यूटी के बाद थाना क्षेत्र में गश्त और जांच अभियान पर थे। इसी दौरान जब वे कस्बा सिसौली पहुंचे तो वहां भीड़ एकत्रित देखी।
पुलिस के अनुसार, कस्बा सिसौली निवासी प्रदीप उर्फ रविन्द्र पुत्र सतपाल तथा एक अज्ञात व्यक्ति संत महाराज जितेन्द्र गिरि पर हमला कर रहे थे। संत अपने अन्य संत साथियों के साथ महायज्ञ के लिए प्रचार-प्रसार कर रहे थे। आरोप है कि दोनों हमलावरों ने संत को घेरकर उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की कोशिश की। उप निरीक्षक के अनुसार, जब उन्होंने मौके पर पहुंचकर प्रदीप उर्फ रविन्द्र और उसके साथी को रोकने तथा पकड़ने का प्रयास किया, तो दोनों भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए। इसके बाद घटना की जानकारी थाना प्रभारी को दी गई। उप निरीक्षक की मौखिक तहरीर के आधार पर प्रदीप उर्फ रविन्द्र और उसके अज्ञात साथी के विरुद्ध आपराधिक कृत्य के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  एसआईआर में बढ़ सकता है समय-पौने तीन करोड़ फार्म वापस नहीं लौटे

Also Read This

मुजफ्फरनगर-बकरी के बच्चे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष

गांव मखियाली में मामूली बहस के बाद आमने-सामने आये लोग, खूब चले लाठी-डंडे, कई लोग हुए घायल मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव मखियाली में बकरी के बच्चे को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। अचानक भड़की हिंसा से गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए। इसे भी पढ़ें:  गठबंधन में अंतर्कलह–रालोद नेताओं के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं में उबालप्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बकरी के बच्चे को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी, लेकिन कुछ ही देर में मामला इतना बढ़ गया कि

Read More »