बेहड़ा थ्रू में विवाहिता की संदिग्ध मौत, फांसी पर लटका मिला शव

मुजफ्फरनगर। भोपा थानाक्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गॉव बेहडा थ्रू मे 22 वर्षीया विवाहिता पूजा पत्नी सुमित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। विवाहिता की करीब डेढ़ वर्ष पूर्व शादी हुई थी। सूचना के बाद गांव बिटावदा थाना बुढ़ाना निवासी पूजा के मायके से परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस जांच की बात कह रही है।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू गांव-गांव करेगी राष्ट्रहित चिंतन बैठकः राकेश टिकैत

सीओ भोपा रवि शंकर मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। उनका कहना है कि शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार की रात्रि को थाना भोपा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बेहड़ा थ्रू निवासी सुमित की पत्नी पूजा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली गयी है। पूजा की शादी 20 माह पूर्व ही सुमित के साथ हुई थी। घटना की सूचना के बाद क्षेत्राधिकारी भोपा, नायब तहसीलदार एवं प्रभारी निरीक्षक भोपा द्वारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शव को उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है। थाना प्रभारी भोपा ने बताया कि पूजा की मौत के मामले में दोपहर बाद तक भी कोई तहरीर परिजनों के द्वारा नहीं दी गई थी। उनका कहना है कि विवाहिता की मौत को लेकर जांच पड़ताल और पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, उसमें ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  ENCOUNTER--शातिर चोरों से पुलिस की मुठभेड़, दो घायल, पांच गिरफ्तार

Also Read This

कूकड़ा को विकास की सौगात, 28 लाख की लागत से बने पार्क का उद्घाटन

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का नागरिकों ने किया अभिनंदन, बच्चों और बुजुर्गों के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हुआ पार्क मुजफ्फरनगर। नगर के वार्ड संख्या 17 के अन्तर्गत कूकड़ा (हरीपुरम) क्षेत्र में विकास को नई गति देते हुए नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने नव-निर्मित पार्क का उद्घाटन किया। लंबे समय तक कूड़ा-करकट के ढेर के रूप में उपयोग होने वाली पालिका भूमि अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त आकर्षक पार्क में बदल गई है और कूकड़ा विकास की सौगात से जगमगा उठा। पार्क के उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रवासियों ने पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का नागरिक अभिनंदन कर उनके विकास कार्यों की सराहना की। इसे भी पढ़ें:  खाली प्लॉट में मिले 10

Read More »