मां वैष्णो देवी के भक्तों के लिए सांसद इकरा हसन ने मोदी सरकार से मांगी ये सौगात

मुजफ्फरनगर। कैराना से सपा सांसद इकरा हसन ने संसद में पानीपत वाया कैराना होते हुए मेरठ तक जाने वाले रेल लाइन का मुद्दा उठाते हुए आम जनता के हित में पानीपत मेरठ रेल लाइन बिछवाने की मांग की है। उन्होंने शामली से वैष्णो देवी तक सीधी ट्रेन चलाने की भी मांग की।

सपा सांसद इकरा हसन को सदन में अपने संसदीय क्षेत्र कैराना के लिए आवाज उठाने का मौका मिला। सांसद ने आमजन से जुड़ी रेल की समस्याओं को सदन में सरकार के समक्ष रखा। संसद में बोलते हुए कहा कि पानीपत वाया कैराना मेरठ रेल मार्ग क्षेत्र की जनता की बहुत पुरानी मांग है। मांग को पूरा होने से लाखों यात्रियों को फायदा होगा। इसके अलावा उन्होंने उच्च न्यायालय इलाहाबाद व वैष्णो देवी तक शामली से सीधी रेल सेवा आरंभ करने का अनुरोध किया। दिल्ली शामली सहारनपुर रेल मार्ग पर ननौता व रामपुर में रेल फाटकों के ऊपर अधूरे रेल पुलों को शीघ्र पूरा करने के लिए और जनता को राहत देने के लिए रेल मंत्री का ध्यान आकर्षण कराया।

इसे भी पढ़ें:  मूर्ति खंडित होने से गांव घिससुखेड़ा में तनाव, पुलिस बल तैनात

Also Read This

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-दिन निकलते ही राज मिस्त्री की गोली मारकर हत्या

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  BUSINESS FRAUD-पेपर कारोबारी से हरियाणा के चार लोगों ने हड़पे 1.24 करोड़जारी आदेश के अनुसार, इस

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »

चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत

बेंगलुरु- गुरुवार को एक पत्थर खदान में बड़ा हादसा हो गया। एक विशाल चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुखद घटना सुबह तड़के हुई। यह हादसा बेंगलुरु साउथ तालुक के मदापट्टाना स्थित एक पत्थर खदान में हुआ। मृतक सभी दिहाड़ी मजदूर थे और वे एक पत्थर क्रशर स्थल पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, ये श्रमिक गिरी हुई चट्टान के नीचे फंस गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब मजदूर खदान के संचालन कार्य में लगे थे। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव कर्मी और पुलिस तुरंत

Read More »