दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में आजम खां, उनकी पत्नी और बेटे को मिली जमानत

प्रयागराज-  सपा नेता आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उनके बेटे अब्दुल्ला और पत्नी तंजीम फातिमा को भी कोर्ट ने राहत दी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दो जन्म प्रमाणपत्र मामले में हुई सजा के खिलाफ पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां और पत्नी तंजीम फातिमा को बड़ी राहत दी है। न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह ने आजम खान, तंजीम और अब्दुल्ला आजम की जमानत मंजूर कर ली है और आजम खान की सजा का आदेश स्थगित कर दिया है। आपराधिक पुनरीक्षण याचिका पर यह फैसला सुनाया गया है । दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद 14 मई को फैसला सुरक्षित कर लिया गया था। कोर्ट ने आजम की सजा पर भी रोक लगा दी है। तंजीम फातिमा और अब्दुला आजम की सजा पर रोक लगाने से हाईकोर्ट ने इन्कार कर दिया। केवल आजम खान की सजा पर रोक लगाई गई है। 

इसे भी पढ़ें:  यूट्यूब पर बजा पीएम मोदी का डंका: छुआ 30 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा

Also Read This

मुजफ्फरनगर-शनिदेव मंदिर से दानपात्र चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश

हंगामे और प्रदर्शन के बाद सीओ सिटी सिद्धार्थ मिश्रा ने मंदिर पर जाकर लिया जायजा, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले, खुलासे को लगाई गई कई टीमें

Read More »

सोशल मीडिया पोस्ट पर सियासी बवाल, सपा नेता के खिलाफ एफआईआर की मांग

एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष की एडिट फोटो पोस्ट करने का आरोप, भावनाएं आहत करने की शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे कार्यकर्ता मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के एक पदाधिकारी पर धार्मिक और सामाजिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। सोशल मीडिया पर डाली गई एक पोस्ट ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है। इस मामले में आरोप है कि समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शमशेर मलिक ने अपने फेसबुक अकाउंट से एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली की तस्वीर को एडिट कर आपत्तिजनक रूप में

Read More »