महालक्ष्मी पेपर मिल में लगी आग, हड़कम्प

मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड पर स्थित महालक्ष्मी पेपर मिल में अलसुबह ही आग लगने की सूचना से हड़कम्प मच गया। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जल्द ही आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से बचा लिया गया। जानसठ रोड पर स्थित महालक्ष्मी पेपर मिल में अलसुबह ही आग लग जाने के कारण अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया। सीएफओ अनुराग सिंह ने बताया कि जानसठ रोड पर स्थित महालक्ष्मी पेपर मिल में आग लग गई थी। इस सम्बंध में फायर स्टेशन को करीब सवा तीन बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना के तुरंत बाद एक फायर टैण्डर को दमकल कर्मियों के साथ मौके पर भेज दिया गया था। उन्होंने बताया कि पेपर मिल के ईंधन यार्ड में लकड़ी के गुटके और कबाड़ में आग लगी थी। दमकल कर्मियों ने कबाड़ को हटाने के साथ ही तेजी से आग बुझाने का काम शुरू किया था। दमकल कर्मियों ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया था। ज्यादा नुकसान होने से बचा लिया गया। आग लगने का कारण अभी सामने नहीं आ पाया है। उन्होंने बताया कि मिल में पन्नी कचरे का ईंधन का इस्तेमाल किया जा रहा था। इसी कबाड़ ने आग पकड़ ली थी। आग पर जल्द काबू होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।

इसे भी पढ़ें:  ओवरलोड ट्रेक्टर-ट्रॉलों पर प्रतिबंध लगाये जाने की मांग
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *