डीएम ने भरा अधिवक्ताओं में जोश, लगाए भारत माता के जयकारे

मुजफ्फरनगर। देश में उत्पन्न स्थिति से अवगत कराने एवं भविष्य की रणनीति के सम्बन्ध में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जिला बार एसोसिएशन के फैन्थम हॉल में पहुंचकर अधिवक्ताओं को अवगत कराया। डीएम द्वारा अधिवक्ताओं को बताई गई रणनीति से मौजूद अधिवक्ताओं में जोश भर गया और भारत माता के जयकारे लगाए।

शुक्रवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा दोपहर 2.30 बजे जिला बार एसोसिएशन के फैन्थम हॉल में पहुंचे, जहां जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ठा. कंवरपाल सिंह ने उनका स्वागत किया। जिला बार एसोसिएशन के फैन्थम हॉल में मौजूद हजारों अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि सभी अधिवक्ता शासन द्वारा बनाई जा रही आपात टीम में शामिल होने का आहृवान किया। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि जरूरत पड़ने पर आपातकालीन स्थिति में टीम से जुड़े अधिवक्ता मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी स्थान या संदिग्ध परिस्थिति दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके। जिलाधिकारी महोदय ने सभी अधिवक्ताओं से अनुरोध किया कि वह भी आपात स्थिति में प्रशासन का मार्गदर्शन करें। इस अवसर पर वहां मौजूद सभी अधिवक्ताओं ने करतल ध्वनि से तालियां बजाकर जिलाधिकारी का आभार जताया और भारत माता के जयकारे लगाए। सभा में मौजूद अधिवक्ताओं ने कहा कि सभी अधिवक्ता भारत सरकार के साथ खड़े हैं तथा जरूरत पड़ने पर सरकार जहां चाहे उनका सहयोग ले सकती है। इस अवसर पर जिला बार संघ के अध्यक्ष ठा. कंवरपाल सिंह ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं को प्रशासन का हिस्सा माना है। उन्होंने कहा कि सभी अधिवक्ता नकारात्मका को छोड़कर सकारात्मकता से जुड़ें। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष प्रमोद त्यागी, अनिल जिन्दल, पूर्व महासचिव सुरेन्द्र मलिक, जितेन्द्र कुमार, आमोद त्यागी, उदयवीर पोरिया, प्रवीण जावला, रणवीर सिंह व समस्त जिला बार संघ कार्यकारिणी व सैकड़ों अधिवक्ता शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बार संघ के अध्यक्ष ठा. कंवरपाल सिंह व संचालन सह सचिव सचिन त्यागी द्वारा किया गया ।

इसे भी पढ़ें:  चिंतन शिविर में देश भर के किसानों की जमीनी समस्याओं पर होगा विचार विमर्श -राजेश जादौन
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *