अतिक्रमण के नाम पर लटका चरथावल-थानाभवन मुख्य मार्ग का निर्माण

मुजफ्फरनगर। सहारनपुर मंडल के तीन जिलों की तीन लोकसभा सीटों कैराना, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर से जुड़ी चार विधानसभा सीटों के सैंकड़ों गांव को जोड़कर रखने वाला मुजफ्फरनगर से थानाथवन वाया चरथावल मार्ग आज भी दयनीय स्थिति में ही है। यहां पर सरकार ने मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण के लिए बजट पास किया और कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया, लेकिन इसके बावजूद भी लोगों की परेशानी कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। इस मार्ग के निर्माण के लिए केन्द्रीय राज्यमंत्री और स्थानीय सांसद डॉ. संजीव बालियान ने शिलान्यास किया और जनता के बीच भी खूब प्रचार किया, लेकिन अपने पैतृक गांव वाली विधानसभा चरथावल में ही वो इस मार्ग का हिस्सा समय से पूर्ण नहीं करा पाये। वहीं प्रशासनिक अफसर भी अतिक्रमण के बहाने निर्माण में हो रही देरी पर सुस्ती साधे हुए हैं। जनता को कदम कदम पर परेशानी उठानी पड़ रही है।

इसे भी पढ़ें:  बीएसएनएल पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा पटेल नगर टेलीफोन एक्सचेंज प्रांगण में मई दिवस का आयोजन

चरथावल-थानाभवन मुख्य मार्ग पर सुस्त रफ्तार से चल रहा चौड़ीकरण निर्माण कार्य लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। जिले में बिरालसी से कादरगढ़ तक जिले की सीमा में अनगिनत गड्ढों में लोग जोखिम उठाकर गुजर रहे हैं। कस्बे और दधेडू में सीसी रोड का निर्माण महीनों से अधर में है। टूटी सड़क पर उड़ते धूल के गुब्बार से लोगों में बीमारी बढ़ रही है। पिछले वर्ष 31 मार्च को शासन ने सीआरएफ से 51.47 करोड़ रुपये 19.122 किमी सड़क के चौड़ीकरण के लिए मंजूर किए थे, लेकिन निर्माण के लिए तय की गई कार्यदायी संस्था ने यहां पर काम करने में ज्यादा रूचि नहीं दिखाई है। मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य बेहद ही सुस्त गति से चलने से हजारों लोगों को मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं। तीन जिलों की लोकसभा क्षेत्र की चार विधानसभा सीटों से जुड़े सैकड़ों गांवों का इस प्रमुख मार्ग से संपर्क हैं। बिरालसी से कादरगढ़ तक करीब दो किमी. तक सड़क में अनगिनत गड्ढे हैं। इस सड़क का शामली जनपद में कादरगढ़ से थानाभवन तक हिस्सा पिछले साल बना दिया गया था, लेकिन इस जिले में सड़क ठीक नहीं हो पाई है। क्षेत्रवासी कहते हैं कि सड़क का निर्माण कछुआ चाल से किया जा रहा है। कई जगह पाइप लाइन का अधूरा कार्य अवरोध बना है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के प्रशांत सैनी ने 12 साल की मेहनत से सीए परीक्षा में हासिल की सफलता

निर्माण खंड के अधीन ठेकेदार ने मार्च में दधेडू से चरथावल की सीमा तक तारकोल से चौड़ीकरण शुरू किया था लेकिन सड़क किनारे सैकड़ों पेड़, बिजली के पोल और अधूरी पुलिया छोड़ दी है। असंतुलित वाहन पेड़ों में टकराने से तीन हादसे हो चुके हैं। भाकियू के चरथावल नगर अध्यक्ष सौरभ त्यागी ने कहा कि चौड़ीकरण के बाद निर्धारित जगह में काफी संख्या में पेड़ और विद्युत पोल नहीं हटाए गए। इस वजह सफर जोखिम भरा बन गया है। यहां कई हादसे हो चुके हैं। बेतरतीब कार्य किया जा रहा है। कहीं भी निर्माण कार्य छोड़कर दूसरी जगह काम शुरू कर दिया जाता है। प्रधान हुसैन अहमद कहते हैं कि बेशुमार गड्ढों से कार क्षतिग्रस्त होती है। मुख्य मार्ग पर गड्ढ़ों और जलभराव से लोगों की जिंदगी नरकीय बन गई है। चरथावल कस्बे और दधेडू में सड़क पर उड़ती धूल से अस्थमा के मरीजों की मुश्किल बढ़ती हैं। तीन महीने पहले सरकारी जमीन में ग्रामीणों ने मकानों को खुद तोड़ दिया था। इसके बावजूद दधेडू में अभी तक नाला निर्माण नहीं हुआ। एसडीएम सदर परमानंद झा का कहना है कि काफी हद तक चरथावल मार्ग के निर्माण कार्य को पूर्ण कराया जा रहा है। कुछ स्थानों पर ग्रामीणों के साथ कार्यदायी संस्था का समझौता नहीं हो पा रहा है। वहां पर अतिक्रमण हटाने के लिए चेतावनी दी गई है। कार्यदायी संस्था के सहयोग में प्रशासन हर कदम उठाने को तैयार है।

इसे भी पढ़ें:  संयुक्त वैश्य मोर्चा से युद्धवीर सिंह ने मांगी माफी जाट समाज के सम्मानित लोगो ने भी खेद व्यक्त किया

Also Read This

तेज रफ्तार कार की टक्कर में चार की जान गई, हरिद्वार जा रहे परिवार के 3 सदस्य घायल

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र में देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए सड़क हादसे में हरियाणा के सोनीपत निवासी एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। परिवार कार से हरिद्वार जा रहा था, तभी दूसरी कार की टक्कर के बाद उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चरण सिंह अपने परिवार के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार दूसरी कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इसे भी पढ़ें:  बीएसएनएल पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा पटेल नगर टेलीफोन एक्सचेंज प्रांगण में मई दिवस का आयोजनहादसे में चार लोगों की मौके पर

Read More »

हथकड़ी समेत पुलिस अभिरक्षा से भागा शहनवाज, कुछ घंटे बाद मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पत्नी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर गंभीर रूप से घायल करने के मुकदमे में वांछित शहनवाज पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, वह चिकित्सीय परीक्षण के लिए ले जाते समय चलती बाइक से कूद गया और पुलिसकर्मियों को धक्का देकर हथकड़ी समेत भाग निकला। खालापार पुलिस ने कुछ घंटों बाद किदवईनगर के कूड़ा प्लांट से काली नदी की ओर जाने वाले एटूजेड रोड पर मुठभेड़ के बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  गजबः महिला से रिश्वत लेते रंगेहाथों

Read More »

यूपी पंचायत चुनाव टलने पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, प्रधानों को प्रशासक बनाने पर रोक

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव टलने और कार्यकाल खत्म होने के बाद ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के फैसले पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने सरकार से पंचायत चुनाव कराने की समय-सीमा और ओबीसी आयोग की रिपोर्ट हलफनामे के साथ पेश करने को कहा है। यह मामला ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका से जुड़ा है। याचिकाकर्ता अरविंद राठौर की ओर से चुनाव कराए जाने और प्रशासकों की नियुक्ति समाप्त करने की मांग की गई है। इसे भी पढ़ें:  बीएसएनएल पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा पटेल नगर टेलीफोन एक्सचेंज प्रांगण में मई दिवस का आयोजनहाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में देरी

Read More »

दुकान सील करने से पहले नोटिस दें, ‘अधिकारी आतंक न मचाएं’: कपिल देव अग्रवाल

मुजफ्फरनगर में चल रहे सीलिंग अभियान को लेकर नगर विधायक और राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने से पहले संबंधित संचालक को नोटिस देकर कमियां दूर करने का अवसर दिया जाए। कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिना पूर्व सूचना या नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई से व्यापारियों में भय और असंतोष का माहौल बनता है। उनके अनुसार, प्रशासन का उद्देश्य नियमों का पालन कराना होना चाहिए, न कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी में डालना। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर के प्रशांत सैनी ने 12 साल की मेहनत से सीए

Read More »

पांच दिन पहले जेल गया था आदिल, शुक्रवार सुबह मौत की खबर आई; परिवार ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

मुज़फ़्फ़रनगर जिला कारागार में बंद 26 वर्षीय विचाराधीन बंदी आदिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया है। आदिल महज पांच दिन पहले ही अदालत में पेश होने के बाद जेल भेजा गया था। उसकी मौत के बाद परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि आदिल को जेल के भीतर प्रताड़ित किया गया और पीट-पीटकर मार डाला गया। दूसरी ओर जेल प्रशासन इन आरोपों से साफ इनकार करते हुए कह रहा है कि बंदी की तबीयत खराब थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हुई। अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही साफ हो सकेगी। इसे

Read More »

भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने कैंडिल मार्च निकालकर लखनऊ हादसे के मृतकों को दी श्रद्धांजलि

खतौली। लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने गत रात्रि कस्बे में कैंडिल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।   कैंडिल मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में हुआ हादसा बेहद दुखद और पीड़ादायक है। इस घटना ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन

Read More »