MUZAFFARNAGAR-जानसठ हादसे में मुकदमा दर्ज, मालिक और ठेकेदार गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। जानसठ में दो मंजिला मकान उठाने के दौरान लिंटर गिरने से हुए हादसे के मामले में एसएसपी अभिषेक सिंह के आदेश पर जानसठ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए बिना किसी तकनीकी विशेषज्ञ की उपस्थिति के एवं सुरक्षा उपकरणों के बिना असुरक्षित तरीके से कार्य करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया गया। इसके साथ ही फरार होने के दौरान मकान मालिक और ठेकेदार को महलकी गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि जानसठ थाना क्षेत्र के तालड़ा मोड़ के पास पानीपत खटीमा हाईवे पर दो मंजिला मकान को असुरक्षित तरीके से किसी तकनीकी विशषज्ञ की उपस्थिति के बिना सुरक्षित उपकरणों का प्रयोग किये बना ही जैक के माध्यम से उठवाने का कार्य किया जा रहा था। इसी बीच रविवार शाम कार्य करने के दौरान लिंटर गिर जाने से 19 मजदूर दब गये थे। इनमें से दो की मौत हो गई। इस मामले में एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मकान मालिक और ठेकेदार को सलारपुर पुल के नीचे महलकी तिराहे से गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस विनायक गोपाल भौंसले ने बताया कि रविवार को ग्राम तालडा में एक दो मंजिला मकान को जैक के माध्यम से उठाया जा रहा था कि अचानक गिर जाने के कारण मकान को जैक से उठाने में कार्यरत 19 मजदूर मलबे में दब गये।

इसे भी पढ़ें:  टिकैत पर हमला करने वाले आतंकवादीः इकरा हसन

सूचना पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व स्थानीय पुलिस बल के द्वारा रेस्क्यू आपरेशन चलाकर सभी 19 मजदूरो को मलबे से बाहर निकाला तथा उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया, उपचार के दौरान 02 मजदूरों की मृत्यू हो गयी। उच्चाधिकारी द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तो ज्ञात हुआ कि मकान मालिक मुर्सलीन व ठेकेदार अजब सिंह उर्फ छुट्टन पुत्र जगदीश निवासी रायपुर माजरा थाना सैफनी जनपद रामपुर से मकान को जैक द्वारा ऊपर उठाने का ठेका देकर कार्य कराया जा रहा था। मकान मालिक मुर्सलीन व ठेकेदार अजब सिंह उर्फ छुट्टन द्वारा यह जानते हुए कि यह कार्य खतरनाक है और इससे मजदूरों की मृत्यू होने की पूरी सम्भावना है फिर भी मजदूरांे के जीवन को संकट में डालकर कार्य कराया जा रहा था। बिना किसी तकनीकी विशेषज्ञ की उपस्थिती के एवं बिना सुरक्षा उपकरण व सुरक्षा प्रबंध तथा बिना लाइसेंस के कार्य किया जा रहा था। जिसके कारण मकान गिरने का हादसा हुआ जिसमें 02 मजदूरों की मृत्यु हो गयी तथा 17 मजदूर घायल हो गये। थाना जानसठ पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा इस हादसे के जिम्मेदार 02 अभियुक्तों मुर्सलीन कुरैशी पुत्र मौ. आकिल निवासी मौहल्ला मुन्नालाल कस्बा व थाना मवाना जनपद मेरठ और अजब सिंह उर्फ छुट्टन पुत्र जगदीश निवासी ग्राम रायपुर मजरा सैफनी जनपद रामपुर को गिरफ्तार करते हुए मौके से लोहे के 73 जैक और लकडी के 10 गुटके बरामद किये गये हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक अपराध जनक सिंह चैहान, एसओजी प्रभारी निरीक्षक सुभाष अत्री, एसएसआई जितेन्द्र सिंह, हैड कांस्टेबल शैलेन्द्र भाटी और अमित कुमार तथा कांस्टेबल अश्विनी कुमार शामिल रहे। 

इसे भी पढ़ें:  यूपी: मंदिर आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले डॉ रामविलास दास वेदांती का निधन

Also Read This

मुजफ्फरनगर-रिश्वत मांगने के आरोप में लेखपाल निलंबित, विभागीय जांच शुरू

भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और ऑडियो साक्ष्यों के बाद प्रशासन की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में रिश्वत मांगने के आरोप हुए साबित मुजफ्फरनगर। तहसील क्षेत्र जानसठ के लच्छेड़ा क्षेत्र में तैनात लेखपाल बिजेन्द्र कुमार को रिश्वत मांगने के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। भाकियू (अराजनैतिक) के धरने और प्रस्तुत किए गए ऑडियो साक्ष्यों के आधार पर प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, लेखपाल बिजेन्द्र कुमार पर दो अलग-अलग मामलों में कुल 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगे थे। आरोपों से संबंधित दो ऑडियो भी वायरल हुए थे, जिनमें कथित

Read More »

मुजफ्फरनगर में ईंट भट्ठे पर हादसाः दीवार गिरने से मजदूर की मौत

सिसौली गांव स्थित भट्ठे पर ईंट निकालते समय हुआ हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। भौराकलां थाना क्षेत्र के सिसौली गांव में स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को काम के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई। ईंट निकालने के दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसे भी पढ़ें:  लीज होल्ड भूमि को फ्री होल्ड किया जाएः पवन गोयलजनपद के भौराकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिसौली में सोमवार को एक ईंट

Read More »

कालाबाजारीः मुजफ्फरनगर से हरियाणा भेजा जा रहा था किसानों को मिलने वाला यूरिया

गिरोह सरकारी अनुदान पर उपलब्ध होने वाली यूरिया खाद को अवैध रूप से खरीद कर प्राइवेट फैक्ट्रियों में महंगे दामों पर बेच रहा था

Read More »