MUZAFFARNAGAR-पर्चा निरस्त होने पर कचहरी में प्रत्याशियों का हंगामा

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव के मैदान में प्रत्याशी के रूप में उतरने वालों में से कई के अरमान आज चकनाचूर हो गये। नामांकन पत्र भरने के दौरान चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के तहत गलतियां करना उनको भारी पड़ गया। ऐसे में पर्चा निरस्त होने पर कई प्रत्याशियों ने नामांकन कक्ष के बाहर ही जमकर हंगामा किया। एक प्रत्याशी तो धरने पर बैठ गया और रिटर्निंग आॅफीसर से मिलने की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगा था। वहां तैनात पुलिस फोर्स के जवानों ने इस प्रत्याशी को जबरन वहां से उठाया तो धक्का मुक्की भी हो गई। इसके बाद खींचते हुए इसको नामांकन कक्ष परिसर से बाहर किया गया। इसके साथ ही नन्द किशोर पुण्डीर के चुनाव लड़ने के अरमानों पर पानी फिर गया, जबकि उनकी पत्नी का पर्चा स्वीकार कर लिया गया। वहीं त्यागी समाज के प्रत्याशी सुनील त्यागी का नामांकन भी स्वीकार होने पर समाज में हर्ष नजर आया। समाचार लिखे जाने तक 38 प्रत्याशियों में से कुल नौ प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त किये जा चुके थे।

बता दें कि मुजफ्फरनगर संसदीय क्षेत्र पर 19 अपै्रल को होने वाले चुनाव के लिए 20 मार्च से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई है। पहले चरण में यहां मतदान होना है। इसके लिए 26 और 27 मार्च को दो दिन ही नामांकन की मारामारी रही है। गुरूवार को सवेरे 11 बजे से रिटर्निंग आॅफीसर जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अगुवाई में नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी का कार्य शुरू हुआ।

निर्दलीय प्रत्याशी डाॅ. गौतम आनंद

निर्दलीय प्रत्याशी डाॅ. गौतम आनंद

इस दौरान राष्ट्रीय जनलोक पार्टी सत्य से प्रत्याशी नन्द किशोर पुण्डीर का पर्चा त्रुटि पाये जाने के कारण निरस्त कर दिया गया, जबकि इसी पार्टी से नामांकन करने वाली उनकी पत्नी कविता का पर्चा स्वीकार कर लिया गया है। नन्द किशोर भाजपा से टिकट मांगकर तैयारी कर रहे थे।

इसके साथ ही शिवसेना से प्रत्याशी मनोज सैनी के नामांकन पत्र में भी जांच कमेटी को कमी मिली तो पर्चा निरस्त करने का ऐलान कर दिया गया। वैसे ही मनोज सैनी ने नामांकन कक्ष के बाहर हंगामा खड़ा कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जो भी कमी उनको सहायक रिटर्निंग आॅफीसर द्वारा बताई गई थी, अपने अधिवक्ता के साथ उसको पूरा करा दिया गया था। इसके बावजूद भी सत्ता के दबाव में उनका पर्चा निरस्त किया गया है। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी डाॅ. गौतम आनंद का भी पर्चा त्रुटियों के कारण निरस्त करने की घोषणा जिला निर्वाचन अधिकारी ने की तो नामांकन कक्ष के बाहर उन्होंने भारी हंगामा करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी।

इस दौरान गौतम वहीं धरने पर बैठ गये। पुलिस फोर्स के जवानों ने उनको जबरन खींचकर धरने से उठाने का प्रयास किया तो धक्कामुक्की भी शुरू हो गई। उनको जबरदस्ती नामांकन कक्ष परिसर से बाहर कर दिया गया। गौतम का कहना था कि उनके द्वारा तीन बार बुलाये जाने पर नामांकन पत्र में कमियों को ठीक कराया, लेकिन एक साजिश के तहत पर्चा निरस्त किया गया है। इसके साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी राजकिशोर गर्ग, ओमपाल, हंस कुमार, रणधावा, रेणु शर्मा, अंकित और रणधावा का भी पर्चा निरस्त कर दिया गया। 

इसे भी पढ़ें:  77वें गणतंत्र दिवस पर देवी अहिल्याबाई होल्कर चौक पर भव्य ध्वजारोहण

Also Read This

मुजफ्फरनगर में थाने पर हंगामा: महिलाओं ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना परिसर में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब कुछ महिलाएं पुलिस कार्रवाई के विरोध में थाने पर एकत्र हो गईं। महिलाओं ने पुलिस पर पैसे लेकर एकतरफा कार्रवाई करने के आरोप लगाए और अपने पक्ष के लोगों के साथ अन्याय होने की बात कही। थाना परिसर में महिलाओं के विरोध के दौरान माहौल गरमा गया। महिलाओं ने यह आशंका भी जताई कि पुलिस उनके परिजनों का एनकाउंटर कर सकती है। इसी बात को लेकर थाना परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी और विवाद की स्थिति बनी रही। यह पूरा मामला सिखेड़ा थाना क्षेत्र के भिक्की गांव में एक दिन पहले हुई घटना से जुड़ा बताया

Read More »

मंत्री कपिल देव ने किया निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास का स्थलीय निरीक्षण

परिक्रमा मार्ग पर रेलवे द्वारा चौधरी चरण सिंह चौक से श्रीराम कॉलेज तक बनवाया जा रहा है अंडरपास मुजफ्फरनगर। शहर के परिक्रमा मार्ग पर चौधरी चरण सिंह चौक से श्री राम कॉलेज तक निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास का अधिकारियों एवं स्थानीय व्यक्तियों के साथ मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्धता का गहन अवलोकन किया। इस अवसर पर उपस्थित रेलवे के अधिकारियों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जनसुविधा से जुड़े इस महत्वपूर्ण परियोजना को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए तीव्र गति एवं उच्च गुणवत्ता मानकों के साथ शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को यातायात में

Read More »

मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर 24वीं निशुल्क जल सेवा का शुभारंभ

भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत देने के उद्देश्य से समाजसेवियों ने निभाई सेवा की परंपरा, जनप्रतिनिधियों और संतों ने की सराहना मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में शहीद भगत सिंह एकता मंच द्वारा रेलवे स्टेशन पर पिछले 23 वर्षों से संचालित की जा रही निशुल्क जल सेवा का 24वां सत्र विधिवत रूप से शुरू किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ धार्मिक अनुष्ठान के साथ दीप प्रज्वलन और नारियल फोड़कर किया गया। इस अवसर पर मौजूद संत महामंडलेश्वर मैत्री गिरी ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि टीम के सदस्य अपने निजी कार्यों को छोड़कर भीषण गर्मी में यात्रियों को पानी उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं, जो निस्वार्थ

Read More »

सदर बाजार में स्टंटबाजी का वीडियो वायरल पर शिकंजा

12 घंटे में पुलिस की कार्रवाई, दो युवक गिरफ्तार, वाहन सीज, सड़कों को स्टंट का मंच बनाने वालों पर सख्ती जारी मुजफ्फरनगर। शहर में सड़कों पर स्टंटबाजी कर रहे युवकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया और संबंधित वाहन को सीज कर दिया। जनपद मुजफ्फरनगर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में 2 मई 2026 की रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें थाना

Read More »

प्रदेश में अब नहीं चलती रिश्वत: सीएम योगी

लखनऊ- सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में बीते नौ साल में नौ लाख से अधिक भर्तियां हुई हैं। इन नौकरियों में किसी तरह की रिश्वत नहीं ली गई। उत्तर प्रदेश में पिछले नौ वर्षों में 9 लाख से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरी दी गई है। यह किसी भी राज्य में सर्वाधिक नियुक्तियों की प्रक्रिया को सकुशल एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न करने का रिकॉर्ड है। सिर्फ अधीनस्थ चयन आयोग इस वर्ष 32 हजार से अधिक नियुक्तियों की प्रक्रिया संपन्न करेगा। शिक्षा चयन आयोग हजारों शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी करेगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को लगभग 15 हजार भर्तियां करनी है। इस प्रकार चालू वित्तीय वर्ष

Read More »