सीकरी के प्रधान सहित तीन के खिलाफ लूट में मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। गांव सीकरी के प्रधान सहित तीन लोगों पर लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्राम प्रधान पर आरोप है कि उसने आय प्रमाण पत्र का सत्यापन करने गए एक व्यक्ति पर चुनाव में वोट न देने की बात कहते हुए मारपीट की और उसका फाॅर्म फाड़ कर फेंक दिया। विरोध करने पर ग्राम प्रधान और उसके दो भाइयों ने 25000 हजार रुपए लूट लिए। एसएसपी के आदेश पर थाना भोपा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  अवैध होर्डिंग लगाने पर भड़की चेयरपर्सन मीनाक्षी, टीम भेजकर जब्त कराये

थाना भोपा क्षेत्र के गांव सीकरी के मजरा योगेंद्र नगर निवासी अमित कुमार पुत्र लोकपाल सिंह ने बताया कि 17 मार्च को वह तथा उसका भतीजा निरर्पेंद्र आय प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए ग्राम प्रधान सिकरी राजेंद्र के पास गया था। आरोप है कि ग्राम प्रधान राजेंद्र ने फार्म पर हस्ताक्षर और मोहर लगा दिए लेकिन यह कहते हुए उसे फाड़ दिया कि चुनाव में उन्होंने उसे वोट नहीं दिया था। विरोध करने पर ग्राम प्रधान के भाई शिव कुमार और राजकुमार भी पहुंच गए और गाली गलौज कर उससे 25000 रुपए लूट लिए। बताया कि मामले की शिकायत एसएसपी से की गई तो उनके आदेश पर थाना भोपा में ग्राम प्रधान और उसके दो भाइयों के विरुद्ध लूट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। भोपा थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि इस मामले में जांच चल रही है जांच उपरांत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  खेल अधिकारी ने क्रीड़ा भारती क्रीड़ा केंद्र का किया उद्घाटन
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *