घर में अंतरंग थे 35 साल की महिला और 17 साल का प्रेमी… मासूम ने देखा तो मार डाला

हाथरस। हाथरस में मासूम बच्ची की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। महिला ने नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर की बालिका की हत्या की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बालिका ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। हाथरस जिले की कोतवाली सिकंदरारा क्षेत्र के म चिरायल में अनव्या उर्फ उर्वी छह वर्ष की हत्या में पुलिस ने एक महिला और बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बालिका ने उस महिला और उसके नाबालिग प्रेमी को आपत्ति जनक स्थिति में देख लिया था, जिसके चलते उसकी अंगोछे से गला दबाकर हत्या की गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने 35 वर्षीय महिला से की गई पूछताछ के हवाले से बताया कि उसके गांव के ही एक नाबालिग 17 से पिछले तीन माह से प्रेम संबंध थे। तीन सितंबर को उसके पति और सास मथुरा गए थे, ससुर गांव में घूमने निकल गए। इस दौरान महिला ने अपने नाबालिग प्रेमी को मिलने के लिए घर पर बुला लिया। बालिका ने उन्हें आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। महिला ने बच्ची को डांटा तो पापा को बताने के लिए कहने लगी। वह घर जाने लगी तो उसे दबोच लिया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। धान के खाली बोरे में बच्ची का शव बंद कर बांध दिया और मौका देखकर घर से करीब 25 मीटर दूर कुएं में फेंक दिया। गांव में मृतका के घर की तरफ घनी आबादी होने के कारण नहीं जाया जा सकता है। तीन सितंबर को बालिका का शव कुएं में मिला था। घटना के संबंध में पिता ने अपने बड़े भाई की पत्नी पर हत्या करने का संदेह व्यकत करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में घटना में उनकी कोई भूमिका नहीं पाई गई। पूछताछ में यह भी सामने आया कि खुद की जान खतरे में देखते हुए अनव्या ने महिला आरोपी के हाथ में काट लिया था। इतनी जोर से काटा था, उसके निशान महिला आरोपी के हाथ में मौजूद हैं। पुलिस ने इस निशान को भी देखा कर घटना की तस्दीक की है।  चिरायल गांव में निवासी श्रीकृष्ण को छह माह पहले चार बेटियों के बाद बेटे का जन्म हुआ, बेटे की मन्नत पूरी होने मंगलवार रात को जाहरवीर गोगा की जोत का कार्यक्रम रखा गया। परिवार में हंसी खुशी का माहौल था, बुधवार सुबह बेटी की हत्या हो गई। शव मिलने के बाद बिलखते परिजन एक ही सवाल कर रहे थे कि उनकी मासूम बच्ची ने किसी का क्या बिगाड़ा था। 24 घंटे पहले तक जो घर धार्मिक कार्यक्रम की खुशियों से चहक रहा था, वहां रोने-बिलखने की आवाज सुनाई देने लगी। श्रीकृष्ण के चार बेटियां थीं।  करीब छह महीने पहले उनके घर में बेटे तासिप का जन्म हुआ, जिससे यह परिवार काफी खुश था। इसी खुशी में श्रीकृष्ण ने मंगलवार को घर में जाहरवीर बाबा की ज्योति का आयोजन किया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रिश्तेदार और नातेदार जुटे थे। पूरी रात सभी लोग इस कार्यक्रम में व्यस्त रहे। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे तक अनव्या भी घर में दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी। श्रीकृष्ण रिश्तेदारों को विदा करने लगे, तभी अचानक घर वालों को वहां अनव्या नहीं दिखी। आनन-फानन उसकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला, जिससे परिजनों के साथ रिश्तेदार भी चिंतित हो गए। दोपहर करीब एक बजे श्रीकृष्ण को सूचना मिली कि कुएं में बोरी में बंद लाश पड़ी है। घटना की सूचना पर एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी जैनेंद्र कुमार अस्थाना मौके पर पहुंच गए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। फारेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए। एसओजी टीम ने भी पहुंचकर छानबीन की।

इसे भी पढ़ें:  शिक्षामित्र मानदेय बढ़ोतरी एक अप्रैल से लागू

Also Read This

13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक डायवर्जन, 13 अप्रैल को शहर संभलकर निकलें

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित वीआईपी कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर दबाव रहेगा और डायवर्जन लागू रहेगा। यह ट्रैफिक प्लान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे और नुमाइश मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए बनाया गया है। जिन प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्रभावित रहने की आशंका है, उनमें सुजडू चुंगी, नुमाइश ग्राउंड, मीनाक्षी चौक, शिव चौक, नावल्टी चौक और जिला अस्पताल चौक शामिल हैं। पुलिस की अपील है कि आम लोग इन मार्गों से गुजरने से बचें और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें,

Read More »