शहर को विकास की बड़ी सौगात-165 लाख की 10 सड़कों का लोकार्पण

मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि सड़कें सिर्फ यातायात को आसान नहीं करतीं, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास की नींव भी होती हैं।

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा शहर के आवागमन को सुगम बनाने के लिए किए जा रहे विकास कार्यों की कड़ी में चार वार्डों में राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत् 165 लाख रुपये की लागत से बनी 10 नई सड़कों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहर के हर क्षेत्र में बेहतर यातायात, स्वच्छता और नगरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। लोगों को अपने आसपास स्वच्छता के लिए प्रेरित करते हुए घर का कूड़ा गाड़ी वालों को देने की अपील भी की।

नगरपालिका परिषद् के द्वारा शहरी विकास के लिए राज्य वित्त के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में पारित कार्यों के पूर्ण होने पर उन्हें जनता को समर्पित किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के द्वारा शहर के चार वार्डों में नवनिर्मित 10 सीसी सड़कों का लोकार्पण करते हुए उद्घाटन किया। वार्ड संख्या 3 में सभासद अनिता हसीब राणा के साथ उन्होंने खालापार में करीब 11 लाख रुपये से निर्मित सड़क का उद्घाटन किया।

वार्ड 18 में सभासद ममता बालियान के साथ पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने अवध विहार कालोनी में करीब 16 लाख रुपये की लागत से तैयार सड़क जनता को समर्पित की और यहां लोगों के साथ भ्रमण करते हुए सफाई व्यवसथा का भी निरीक्षण किया। वार्ड संख्या 31 में मौहल्ला अंकित विहार व लालबाग में करीब 55 लाख रुपये की लागत से तैयार तीन सीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य का उन्होंने क्षेत्रीय सभासद बबीता उर्फ बॉबी सिंह के साथ मिलकर उद्घाटन किया। वार्ड संख्या 35 में सभासद अमित कुमार के साथ पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने करीब 85 लाख रुपये की लागत से बनवाई गई पांच सीसी सड़कों का लोकार्पण किया।

उद्घाटन समारोह में मीनाक्षी स्वरूप ने लोगों से संवाद करते हुए कहा कि सड़कें सिर्फ यातायात को आसान नहीं करतीं, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक व सामाजिक विकास की नींव भी होती हैं। उन्होंने वार्डवासियों से स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की और कहा कि हम शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए लगातार नए कदम उठा रहे है, ये प्रयास केवल जनसहयोग से ही पूर्ण हो सकते हैं। स्थानीय निवासियों ने नवनिर्मित सड़कों के लिए पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का आभार जताने के साथ ही वार्ड में पहंुचने पर उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा नेता हरीश अहलावत, शलभ गुप्ता एडवोकेट, सभासद राहुल पंवार, परमजीत राठी, हरेन्द्र आर्य, विजय पाल, अनुज फौजी, संदीप मलिक, अलका चौधरी, नीतू सिंह, रूबी पंवार, बबली के अलावा जेई कपिल कुमार, लिपिक संजीव सिंघल, मनोज बालियान, रूचि शर्मा आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  बेकाबू ट्रक ने हाईवे पर मचाया मौत का तांडव, एक की मौत, भाकियू नेता सहित दो घायल

Also Read This

लेबनान में हिजबुल्लाह पर प्रतिबंध, प्रधानमंत्री सख्त

लेबनान में हिजबुल्लाह पर प्रतिबंध की घोषणा प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने सोमवार को की। यह फैसला हिजबुल्लाह द्वारा इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन हमले करने के बाद आया, जिन्हें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या का बदला बताया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया कि लेबनानी क्षेत्र से वैध संस्थाओं के बाहर की गई किसी भी सैन्य कार्रवाई को पूरी तरह अस्वीकार किया जाएगा। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद जारी बयान में प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने कहा कि युद्ध और शांति का फैसला केवल राज्य के हाथ में है।  उन्होंने हिजबुल्लाह की सभी सुरक्षा और सैन्य गतिविधियों को ‘गैरकानूनी’ बताते हुए उन पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की घोषणा

Read More »

देवबंद होलिका पूजन में महिलाओं की उमड़ी श्रद्धा

देवबंद। देवबंद होलिका पूजन होली के पावन अवसर पर नगर के विभिन्न मोहल्लों, कालोनियों और प्रमुख चौराहों पर श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नगर के मोहल्ला चाहापारस, छिम्पीवाडा, जनकपुरी, भुलंनशहा, रेलवे रोड, एमबीडी चौक सहित कई प्रमुख स्थानों पर धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका का पूजन किया गया। देवबंद होलिका पूजन में परंपरा और आस्था का संगम महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर होलिका की परिक्रमा करती नजर आईं। इसे भी पढ़ें:  समाज से चंदा जुटाकर लाखों रुपये डकार गये नरेश विश्वकर्माः जगदीश पांचाल कई स्थानों पर होली के पारंपरिक गीतों की मधुर धुनों ने

Read More »

देवबंद पुलिस पैदल मार्च में डी आई जी सड़कों पर

देवबंद। देवबंद पुलिस पैदल मार्च आगामी त्योहारों के मद्देनज़र निकाला गया, जिसमें डी आई जी अभिषेक सिंह और एसएसपी अभिनंदन सिंह स्वयं सड़कों पर उतरे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। डी आई जी अभिषेक सिंह, एसएसपी अभिनंदन सिंह के साथ एसपी ग्रामीण सागर जैन, सीओ अभितेष सिंह और थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा ने पुलिस फोर्स के साथ नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल मार्च किया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-100 की स्पीड से ट्रक से टकराई कार, दो की मौतपैदल मार्च सैनी सराय से खानकाह होते हुए रशीदिया मस्जिद, दारुल उलूम, जामा मस्जिद, मेन

Read More »

खतौली पुलिस फ्लैग मार्च: संवेदनशील इलाकों में सख्ती

खतौली, 1 मार्च। खतौली पुलिस फ्लैग मार्च वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में संवेदनशील क्षेत्रों में किया गया। कस्बे में शांति, सौहार्द एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर खतौली क्षेत्राधिकारी ने अपने सर्किल क्षेत्र में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर हालात का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ कस्बे के मुख्य बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों, संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों तथा प्रमुख चौराहों का गहन निरीक्षण किया। इसे भी पढ़ें:  समाज से चंदा जुटाकर लाखों रुपये डकार गये नरेश विश्वकर्माः जगदीश

Read More »

खतौली आर्य समाज होली उत्सव: यज्ञ और भजन से गूंजा शिवपुरी

खतौली, 2 मार्च। खतौली आर्य समाज होली उत्सव की प्रथम सभा में अमित कुमार शास्त्री सहारनपुर ने कहा कि वेद की शरण में आने पर ही विश्व में शांति संभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद सरस्वती के संदेश को दोहराते हुए वेदों की ओर लौटने का आह्वान किया। सभा में आध्यात्मिक वातावरण के बीच यज्ञ, भजन और प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को जीवन मूल्यों का संदेश दिया गया। अमित कुमार शास्त्री ने कहा कि श्रद्धा से जीवन को यज्ञमय बनाना चाहिए। उन्होंने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि परिस्थितिवश समय पर दूध, घी, वनस्पति, औषधि, समिधा और जल भी उपलब्ध न हो, तो भी आंख बंद

Read More »