लखीमपुर खीरी- शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। पुल के पिलर से टकराने से 20 लोगों से भरी नाव शारदा नदी में पलट गईए जिससे पिता-पुत्री पानी में बह गए। बाकी लोगों को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला। लखीमपुर खीरी जनपद के नकहा क्षेत्र में 20 ग्रामीणों को लेकर जा रही नाव अधूरे पुल के पिलर से टकरा गईए जिससे नाव शारदा नदी में पलट गई। नाव पर सवार पिता.पुत्री नदी में बह गए। जबकि अन्य ग्रामीणों को सकुशल निकाल लिया गया है।
ग्रामीणों के मुताबिक हादसा शनिवार सुबह करीब आठ बजे हुआ। बताया जा रहा है कि ग्रामीण नाव से शारदा नदी के दूसरे छोर पर जा रहे थे। इसी दौरान नौव्वापुर घाट पर अधूरे पड़े पुल के पिलर से टकराकर नाव नदी में पलट गई। बहाव तेज होने की वजह से ग्रामीण बहने लगे।

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान
खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन




