रजबहे के पास बाइक से टकराकर पलटी कार, युवक की मौत

सठेडी रजबहे के पास हुआ भीषण हादसा, बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल, तीन महिलाओं सहित सात हुए घायल

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के रतनपुरी क्षेत्र में सठेडी रजबहे के पास मारुति इको कार और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाओं सहित छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए खतौली अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बाइक सवार हिमांशु (19) पुत्र बालकिशन को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अन्य लोगों को मेरठ और मोदीपुरम के अस्पताल में रेफर किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सठेडी गांव निवासी हिमांशु, देवराज पुत्र महीपाल और अक्षय पुत्र सुशील अपनी बाइक पर सवार होकर गांव से बड़सू की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सठेडी रजबहे के पास सामने से तेज गति से आ रही मारुति इको कार से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद कार भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर पलट गई।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही राहगीर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद पलटी हुई कार को सीधा किया और अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला। रतनपुरी पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस द्वारा खतौली अस्पताल भिजवाया। खतौली अस्पताल में चिकित्सकों ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बाइक सवार अन्य दो युवक देवराज और अक्षय की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कार सवार तीन महिलाएं साजरीन, नसीम, शाहीन और कार चालक रिहान, जो कैली थाना दौराला मेरठ के निवासी बताए गए हैं, उन्हें भी मोदीपुरम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल देवराज और अक्षय की स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मृतक हिमांशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मृतक हिमांशु और घायल देवराज रवापुरी सठेडी इंटर कॉलेज के छात्र हैं, जबकि अक्षय ने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। पुलिस हादसे को लेकर मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-लड़की के चक्कर में चाकूबाजी, इकलौते बेटे की मौत से कोहराम

Also Read This

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  थाने में पत्नी की गोली मारकर हत्याजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना देवबंद पुलिस टीम ने कस्बा

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  देवबंद में भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार निगरानी करती

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »