डिप्टी मैनेजर हत्याकांड में शामिल चौथा आरोपी मुठभेड़ में घायल

मुख्य आरोपी शिव मलिक सहित दो हत्यारोपी अभी फरार, चार हो चुके गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। छपार थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात पुलिस और हत्यारों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में शातिर हत्यारा राजन पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। उसके पास से एक तमंचा, कारतूस और एक गाड़ी बरामद हुई है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

इसे भी पढ़ें:  विकास कार्यों में पारदर्शिता, मजबूती और मानक सर्वाेपरिः मीनाक्षी स्वरूप

थानाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह ने बताया कि घायल राजन दो दिन पहले छपार टोल प्लाजा पर डिप्टी मैनेजर अरविंद पांडे हत्याकांड में संलिप्त था। इससे पहले पुलिस ने शुक्रवार रात हत्याकांड के मुख्य आरोपी शुभम चौधरी उर्फ मनी पुत्र उपेंद्र निवासी मोहम्मदपुर राय सिंह थाना भोराकलां, उसके साथी शेखर पुत्र अशोक निवासी मौहल्ला सिरौही थाना गुलावठी जिला बुलंदशहर और प्रदीप कुमार पुत्र मनवीर निवासी आदर्श नगर कालौनी थाना गुलावठी जिला बुलंदशहर को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड शिव मलिक निवासी मोहम्मदपुर राय सिंह बताया जा रहा है, जो फिलहाल फरार है। उसके साथ ही दो अन्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताये जा रहे हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  दुल्हैंडी पर सड़कों पर उतरा कालः तीन हादसों में चार की मौत

Also Read This

सदर तहसील में नशे में धुत सिपाही का हाई वोल्टेज ड्रामा, वर्दी उतारकर जमीन पर लेटा, महिला से की अभद्रता, वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर। सदर तहसील परिसर में उस समय एक अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब पुलिस विभाग का एक सिपाही भारी नशे की हालत में वहां पहुंच गया। नशे में धुत सिपाही इस कदर बेसुध था कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। हद तो तब हो गई जब उसने सरेआम अपनी वर्दी निकाल दी और जमीन पर लेट गया। इस दौरान उसने एक महिला के साथ दुर्व्यवहार भी किया। घटना का वीडियो अब तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिससे पुलिस विभाग की भारी फजीहत हो रही है।     जानकारी के अनुसार, सदर तहसील में एक सिपाही शराब के नशे में धुत होकर पहुंच गया।

Read More »

सीएम योगी से बोले कपिल देव-मुजफ्फरनगर से मिटाओ मुगलों की पहचान महाराज जी

सीएम योगी के नेतृत्व की सराहना, युवाओं के रोजगार, कानून व्यवस्था और औद्योगिक विकास की उपलब्धियों का किया बखान

Read More »