ललित मोहन ने नन्हीं कराटे चैंपियन काव्या को किया सम्मानित

बच्ची की माता रूचि शर्मा का भी माल्यार्पण कर उन्हें बधाई दी गई। रूचि शर्मा नगरपालिका परिषद् में कर्मचारी हैं और स्वच्छ भारत मिशन का कार्य देखती हैं।

मुजफ्फरनगर। क्रांतिसेना पदाधिकारियों ने गुरूवार को प्रकाश मार्किट स्थित पार्टी कार्यालय पर इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में काँस्य पदक जीतने वाली छह वर्षीय काव्या वत्स को ट्राफी ओर तलवार देकर सम्मानित किया।
पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने कहा कि इतनी कम आयु में इतना बड़ा कार्य किया जाना बच्ची की बड़ी उपलब्धि होने के साथ साथ प्रेरणा देने वाला कार्य है। ललित मोहन शर्मा ने बच्ची को सम्मानित करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इसे भी पढ़ें:  एक बार सारे संगठन मिलकर बेलगाम अफसरों का इलाज भर दोः राकेश टिकैत

इस अवसर पर छह वर्षीय बच्ची की माता रूचि शर्मा का भी माल्यार्पण कर उन्हें बधाई दी गई। रूचि शर्मा नगरपालिका परिषद् में कर्मचारी हैं और स्वच्छ भारत मिशन का कार्य देखती हैं। इस अवसर पर क्रांतिसेना मंडल अध्यक्ष शरद कपूर, जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी, शिवसेना जिला प्रमुख बिट्टू सिखेड़ा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी, महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चौहान जिला उपाध्यक्ष संजीव वर्मा महानगर उपाध्यक्ष उज्ज्वल पंडित चेतन देव विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  पूर्व विधायक शहनवाज राणा का बेटा अब्दुल अहद गिरफ्तार

Also Read This

पेपर लीक के बाद नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच

3 मई को एनटीए ने कराई थी परीक्षा, लाखों छात्रों पर पड़ा असर, दोबारा परीक्षा कराने की तैयारी शुरू नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 को पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने के आदेश जारी किए हैं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठने के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों

Read More »

इनोवा क्रिस्टा खाई में गिरी, छह की मौत, 4 घायलों को किया टांडा रेफर

    चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में सोमवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। जबकि चार घायल हैं जिन्हें टांडा रेफर किया गया है। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में भटियात के ककीरा में आज सुबह तीन बजे के करीब पर्यटकों से भरी एक गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हुई है जबकि चार घायल हैं। दुर्घटनाग्रस्त इनोवा क्रिस्टा गाड़ी में गुजरात के टूरिस्ट सवार थे। ये लोग मनाली से डलहौजी घूमने जा रहे थे। हादसे के वक्त क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी। गाड़ी में ड्राइवर समेत कुल 10 लोग सवार थे। घायलों

Read More »