अतिशय क्षेत्र वहलना मंडिर में वर्धमान स्त्रोत विधान में भक्तों का लगा मेला

नववर्ष की बेला पर श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना में मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम सम्पन्न

मुजफ्फरनगर। अभिक्षण, ज्ञानोपयोगी, अर्ह ध्यान योग प्रणेता , सरस्वती पुत्र, मुनि श्री 108 प्रणमय सागर जी महाराज (ससंघ) का मंगल आगमन श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना की पावन धरा पर हुआ। जहां प्रबंध कमेटी द्वारा मुनि श्री के चरण प्रक्षालन कर भव्य आगवानी की गई। तत्पश्चात सायंकाल की बेला में मुनि श्री के सानिध्य में पार्श्व प्रभु के समक्ष कल्याण मंदिर स्त्रोत दीप अर्चन का कार्यक्रम हुआ जिसमें सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया।

इसे भी पढ़ें:  एमजी वर्ल्ड विजन के छात्रों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बांधी राखी

नववर्ष की पूर्व संध्या पर रात्रि में प्रसिद्ध कवि युगल सौरभ जैन सुमन व डा. अनामिका जैन अम्बर के काव्य पाठ व भजनों के माध्यम से कवि सम्मेलन का कार्यकम हुआ, जिसमें अनेकों कवियों मंच पर अपने काव्य पाठ से हजारों की संख्या में बैठे श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। 1 जनवरी 2026 नूतन वर्ष के प्रथम दिन विषय शांति व कल्याण हेतु मुनि श्री के सानिध्य में ष्वर्धमान स्त्रोत विधानष् का आयोजन हुआ। विधान में पात्रों का चयन बोली द्वारा हुआ। इसी के साथ नई वेदी का भी शिलान्यास हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में श्रावक व श्राविकाओं ने सम्मिलित होकर अपने को धन्य किया व धर्मलाभ प्राप्त किया।

इसे भी पढ़ें:  विकास कार्यों में पारदर्शिता, मजबूती और मानक सर्वाेपरिः मीनाक्षी स्वरूप

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल रहे एवं राज्य मंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग के माध्यम से वहलना मंदिर क्षेत्र में नवनिर्मित एक भव्य हाल विद्या प्रणम्य सभागार का निर्माण कराया गया, जिसका लोकार्पण मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से राजेश जैन (गर्ग डुप्लेक्स), संजय जैन ( पारस टी एम टी), मनोज जैन ( जैन मिलन विहार), शशांक जैन, मनोज जैन( एल जी) प्रदीप जैन (संगम विहार) विपिन जैन,राजीव जैन ( नावला वाले) पवन कुमार जैन, आशीष जैन ( बसेड़ा वाले) अशोक जैन (सर्राफ) रोहित जैन (अप्पु), विप्लव जैन (नावला वाले) गौरव जैन, वैभव जैन, अभिनव जैन, आशीष जैन सी ए, अमित जैन, ऋषभ जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  पटेलनगर रामलीला में रावण दहन के साथ महिला शक्ति का विजय प्रदर्शन

Also Read This

मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में मेडिकल मेवेरिक्स ने सिल्वर्टन टाइगर्स को 11 रन से हराया

आखिरी ओवरों में पलटा मैच, कप्तान वैभव की घातक स्पिन गेंदबाजी से टाइगर्स की टीम 2 गेंद शेष रहते हुई ढेर मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पूल-बी में गुरुवार सुबह चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेडिकल मेवेरिक्स ने रोमांचक संघर्ष में सिल्वर्टन टाइगर्स को 11 रन से पराजित कर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। अंतिम ओवरों में गेंदबाज वैभव की शानदार स्पिन गेंदबाजी ने मैच का रुख बदल दिया और टाइगर्स के हाथ से जीत फिसल गई। इस हार के साथ टाइगर्स के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की राह कठिन हो गई है। इस मुकाबले में मेडिकल मेवेरिक्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का

Read More »

दुल्हैंडी के दिन दो पक्षों के बीच जमकर पथराव, कई लोग घायल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चार लोगों को हिरासत में लिया, अन्य आरोपियों की तलाश मुजफ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के गांव अमीरनगर में दुल्हैंडी के दिन दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्राम अमीरनगर में दो पक्षों के बीच हुए पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत

Read More »

फार्म हाउस में चौकीदार की हत्या, रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी

नई मंडी थाना क्षेत्र में हुई वारदात, चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत मिला, हत्या के बाद पहचान मिटाने की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र में स्थित एक फार्म हाउस पर चौकीदारी करने वाले व्यक्ति का रक्तरंजित शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव का चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत मिला, जिससे हत्या के बाद पहचान मिटाने के प्रयास की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। नई मंडी थाना क्षेत्र की बीबीपुर पुलिस चौकी के पास स्थित सिक्का फार्म हाउस में गुरुवार सुबह एक चौकीदार का शव

Read More »

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को ताल्हापुर तिराहे से दबोच लिया। आरोपी पर 17 फरवरी को दर्ज प्राथमिकी के तहत नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 17 फरवरी को अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान दीपक निवासी गांव सहजवा थाना रामपुर मनिहारान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी दीपक को

Read More »