मुज़फ्फरनगर-रथेडी से अपहृत किशोरी बरामद, आरोपी फरमान को किया गिरफ्तार

स्वामी यशवीर महाराज ने दी थी पुलिस प्रशासन को हिंदू पंचायत करने की चेतावनी, नई मंडी पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा

मुज़फ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र के रथेड़ी गांव से रविवार देर रात अपहृत की गई 17 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने मंगलवार को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में नामज़द मुख्य आरोपी फरमान को भी गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण को लेकर गांव में तनाव की आशंका के बीच स्वामी यशवीर महाराज द्वारा प्रस्तावित पंचायत को भी पुलिस कार्रवाई के बाद स्थगित कर दिया गया।
किशोरी के पिता ने नई मंडी थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि गांव का युवक फरमान उनकी बेटी से छेड़छाड़ करता था। परिजनों के अनुसार, रविवार रात फरमान अपने साथियों के साथ सीढ़ी लगाकर मकान में घुस आया और कथित रूप से हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में कहा गया कि आरोपी किशोरी को जबरन वाहन में डालकर ले गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने फरमान के अलावा फुरकान, सानम और काला सहित अन्य के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

इसे भी पढ़ें:  Credit Card Casinos UK Real-World Experience After the UK Gaming Ban on Credit Cards what the Ban Covers, "Wallet Loophole" Myths and the importance of consumer Safety (18and)

घटना के बाद सोमवार को स्वामी यशवीर महाराज ने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर पुलिस पर शीघ्र कार्रवाई का दबाव बनाते हुए चेतावनी दी थी कि यदि किशोरी बरामद न हुई और आरोपियों पर कार्रवाई न की गई, तो रथेड़ी गांव में पंचायत बुलाई जाएगी। नई मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया है। उन्होंने पुष्टि की कि मुख्य आरोपी फरमान को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले में सभी आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मिमलाना की दलित किशोरी के परिजनों के साथ मंत्री आवास का होगा घेराव
मुजफ्फरनगर के नगर कोतवाली क्षेत्र के मिमलाना गांव से लापता दलित युवती की जल्द से जल्द बरामदगी की मांग को लेकर संयुक्त हिंदू मोर्चा ने सभी संगठनों की बैठक कर 12 दिसम्बर को मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास पर धरने का ऐलान किया है। संयुक्त हिंदू मोर्चा के अध्यक्ष मनोज सैनी की ओर से इस सम्बंध में पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी गई है। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि सनातनी बेटियों को बचाने के लिए पीड़ित परिजनों के साथ ही हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं को धरना, प्रदर्शन और पंचायत का सहारा लेना पड़ रहा है यह बेहद शर्मनाक स्थिति है। पुलिस का रवैया भी ठीक नहीं है। गैर सम्प्रदाय के युवकों के द्वारा लव जिहाद के मामलों पर सख्ती के साथ रोक लगाये जाने के लिए अब मोर्चा खुद ही कमान संभालेगा।

इसे भी पढ़ें:  वाराणसी-मेरठ वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू: 783 किमी का सफर अब केवल 12 घंटे में

Also Read This

लिएंडर पेस भाजपा में शामिल, टीएमसी छोड़कर नया राजनीतिक दांव

लिएंडर पेस भाजपा में शामिल होने के साथ ही पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले उनका पार्टी में आना बेहद अहम माना जा रहा है, और कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। मंगलवार को लिएंडर पेस ने केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके शामिल होने को लेकर पहले से ही अटकलें चल रही थीं। सूत्रों के अनुसार, लिएंडर पेस को स्टार प्रचारक बनाकर भाजपा मैदान में उतार सकती है। इसे भी पढ़ें:  बांके बिहारी मंदिर में हंगामा: पुलिस और श्रद्धालुओं के बीच झड़प

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़े उत्सव के रूप में मनाया जायेगा भाजपा स्थापना दिवसः कपिल देव

सात दिवसीय अभियान की तैयारियां तेज, 6 अप्रैल को पार्टी कार्यालय के बाद घर-घर फहराया जाएगा पार्टी ध्वज

Read More »

अर्जेंटीना में जीएम सोयाबीन के 30 सालः खेती, पर्यावरण और समाज के लिए घातकः टिकैत

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा-तीन दशकों में छोटे किसानों का पलायन, जंगलों का विनाश और रसायनों का बढ़ता असर बना चिंता का विषय मुजफ्फरनगर। अर्जेंटीना में जेनेटिकली मॉडिफाइड (जीएम) सोयाबीन को अपनाने के 30 साल पूर्ण हो चुके हैं, इन वर्षों का अनुभव आज वैश्विक कृषि व्यवस्था के लिए एक महत्वपूर्ण सबक बनकर सामने आया है। आधुनिक खेती के नाम पर शुरू हुआ यह प्रयोग अब खेती, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव छोड़ चुका है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता और एसकेएम के नेता चौधरी राकेश टिकैत ने अर्जेंटीना में जीएम सोयाबीन के 30 वर्षों के अनुभव को पूरी दुनिया के किसानों के लिए एक आईना

Read More »

अमेरिका ईरान युद्ध: भारत पर मंडरा रहा बड़ा आर्थिक संकट

अमेरिका ईरान युद्ध के बीच भारत के लिए बड़ी चिंता सामने आई है। पूर्व रॉ प्रमुख विक्रम सूद ने चेताया है कि आने वाले 2-3 महीनों में भारत में तेल और खाद की कमी हो सकती है, जिससे महंगाई तेजी से बढ़ने का खतरा है। उन्होंने कहा कि अगर खाड़ी क्षेत्र से आपूर्ति प्रभावित होती है या महंगे दामों पर मिलती है, तो इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ेगा। एएनआई से बातचीत में विक्रम सूद ने कहा कि भारत का अधिकांश तेल और एलएनजी खाड़ी देशों से आता है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि “अगर यह सप्लाई रुकती है या महंगी होती है, तो महंगाई बढ़ेगी और सरकार के लिए

Read More »

बैलेंस समाप्त होने के तीन दिनों तक बिजली आपूर्ति करेगा स्मार्ट मीटरः मुख्य अभियंता

विनोद कुमार का दावा-स्मार्ट प्रीपेड मीटर योजना से उपभोक्ताओं को मिल रहा लाभ, बिजली व्यवस्था हुई सुदृढ़ मुजफ्फरनगर। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा आरडीएसएस योजना के अंतर्गत पुराने बिजली मीटरों को बदलकर स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को कई सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जिससे बिजली व्यवस्था अधिक पारदर्शी, आधुनिक और उपभोक्ता अनुकूल बन सकेगी। मंगलवार को दिल्ली देहरादून हाईवे पर स्थित कार्यालय में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. के मुख्य अभियंता विनोद कुमार ने अन्य वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ मीडिया के समक्ष स्मार्ट मीटर को लेकर बनी समस्या, व्यवस्था और सुविधा को लेकर

Read More »