वाराणसी-मेरठ वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू: 783 किमी का सफर अब केवल 12 घंटे में

वाराणसी। अब मेरठ और वाराणसी के बीच सीधी वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा शुरू हो गई है। बुधवार सुबह मेरठ से ट्रेन नंबर 22490 सुबह 6:35 बजे वाराणसी के लिए रवाना हुई। वहीं, वाराणसी से ट्रेन नंबर 22489 सुबह 9:10 बजे मेरठ के लिए प्रस्थान कर गई। इस मौके पर यात्रियों और रेलवे अधिकारियों ने हर-हर महादेव के जयकारों के साथ इस नई ट्रेन का स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें:  चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, अहिल्याबाई चौक पर मची अफरा-तफरी

नए मार्ग और स्टॉपेज:

इस नई वंदेभारत ट्रेन का मार्ग अब लखनऊ से वाराणसी तक विस्तारित किया गया है। यात्रा के दौरान अयोध्या में भी स्टॉपेज रहेगा। यह ट्रेन मेरठ से वाराणसी सीधे चलने वाली पहली ट्रेन है।

यात्रा विवरण:

कुल दूरी: 783 किमी

यात्रा समय: केवल 12 घंटे

मुख्य स्टेशन: मेरठ, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी

इसे भी पढ़ें:  एमजी पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, नन्हे-मुन्नों ने जीता मन

इस नई ट्रेन सेवा से यात्रियों का समय बचेगा और आरामदायक व तेज़ यात्रा का विकल्प मिलेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *