मुजफ्फरनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, ई-रिक्शा पलटने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत

बुढ़ाना क्षेत्र के अलीपुर अटेरना गांव में सड़क पार करते समय हुआ हादसा, ई रिक्शा चालक वाहन छोड़कर फरार

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद के बुढाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अलीपुर अटेरना गांव में एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। सड़क पार करते समय अनियंत्रित होकर पलटे ई-रिक्शा की चपेट में आने से 8 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है।

बुढाना कोतवाली क्षेत्र के अलीपुर अटेरना गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव में सड़क पार करते समय एक सवारी से भरा ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी चपेट में आने से 8 वर्षीय मासूम बच्ची इनायत की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इनायत अपने मामा नाजिम के साथ चूहा छोड़ने के लिए जा रही थी। इसी दौरान सड़क पार करते समय बच्ची ने अचानक अपने मामा का हाथ छोड़ दिया। तभी तेज गति से आ रहा ई-रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया और मासूम इनायत उसके नीचे दब गई।

इसे भी पढ़ें:  शिक्षकों की 31 सूत्रीय मांगों को लेकर मुजफ्फरनगर में धरना, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने बच्ची को गंभीर हालत में बुढ़ाना स्थित भारद्वाज अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद ई-रिक्शा चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर बुढ़ाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने बताया कि बच्ची के नाना नवाब ने फिलहाल किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार किया है। बताया गया है कि इनायत बचपन से ही अपने नाना के पास रह रही थी।

इसे भी पढ़ें:  मंगलवार को अखंडआनंद आश्रम में हनुमान जी का भव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं ने किया चोला अर्पण

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और यदि परिजनों की ओर से कोई तहरीर प्राप्त होती है तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश भी देखा गया। गांववासियों ने प्रशासन से सड़क पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, ई-रिक्शा चालकों की लापरवाही पर रोक लगाने और ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-दवा करोबारी के घर से मिला नशीली दवाइयों का बड़ा जखीरा

Also Read This

मुजफ्फरनगर की 10 निकायों में 34 सभासद नामित, भाजपा का दबदबा और मजबूत

मुजफ्फरनगर व खतौली में 5-5, आठ नगर पंचायतों में 3-3 सभासदों का मनोनयन, चेयमरैन मीनाक्षी स्वरूप के पालिका बोर्ड में भाजपा की स्थिति हुई और सुदृढ़ मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के नगरीय निकायों में राज्यपाल द्वारा सभासदों के नामांकन के बाद राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एक लंबे इंतजार के बाद निकायों में सत्ता पक्ष के कोटे से राज्यपाल द्वारा सभासदों के नामांकन को मंजूरी प्रदान कर दी गई। जनपद मुजफ्फरनगर की दो नगरपालिकाओं सहित कुल 10 निकायों में 34 सभासदों की नियुक्ति से जहां इन निकायों में बोर्ड का आकार बढ़ा है, वहीं इन सदनों के संख्याबल में भाजपा का प्रभाव भी और मजबूत हुआ है।

Read More »

26 मार्च को प्रशिक्षु आरक्षियों की अंतिम परीक्षा, तैयारियों का निरीक्षण

एसएसपी ने लिया व्यवस्था का जायजा, पुलिस लाइन में सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था और पारदर्शिता पर जोर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में प्रशिक्षु आरक्षियों की अंतिम परीक्षा को निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 26 मार्च से प्रस्तावित प्रशिक्षु आरक्षियों की बाह्य विषयों की अंतिम परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी क्रम में 16 मार्च 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन में परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था,

Read More »