मुजफ्फरनगर-महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

शिव चौक पर भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने किया भगवान आशुतोष का जलाभिषेक, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गुंजायमान हुए मंदिर परिसर

मुजफ्फरनगर। फाल्गुन मास की पावन महाशिवरात्रि के अवसर पर जनपद भर के शिव मंदिरों में भोर से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और मंगलकामनाओं की प्रार्थना की। मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष से गुंजायमान रहा। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर शिव लिंग पर अभिषेक के लिए गंगाजल के साथ ही बेलपत्र, धतूरा, भांग और दूध अर्पित करते नजर आए। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए थे, जिससे पर्व शांतिपूर्ण और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर के हृदय स्थल शिव चौक पर स्थित शिव मूर्ति मंदिर के साथ ही जनपद भर के शिव मंदिरों और शिवालयों में शिव भक्तों और कांवड़ियां श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। शिव चौक के अलावा शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। कड़ी सुरक्षा में आस्था और भक्ति के संगम के रूप में उमड़े श्रद्धालुाअें ने भगवान आशुतोष की कृपा प्राप्ति के लिए जल अर्पित और पंचामृत अभिषेक किया गया। इस दौरान जनपद में अनेक स्थानों पर मंदिरों के पास मेलों का भी आयोजन किया गया है। शिव चौक सहित सभी प्रमुख मंदिरों पर सुरक्षा बंदोबस्त कड़े किए गये थे। शिव मूर्ति पर सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था। डाक कांवड़ों के भक्तिमय शोरगुल और दौड़ के बीच यहां श्रद्धालुओं ने अभिषेक किया।

इसे भी पढ़ें:  भूमि अधिग्रहण का मुआवजा अनुकंपा नहीं, किसानों का अधिकार है: हाईकोर्ट 

फाल्गुन मास के महाशिवरात्रि पर्व रविवार को धूमधाम से मनाया गया। शिवालयों को फूलों और रंगीन झालारों से सजाया गया। शनिवार के बाद रविवार को भी सुबह से ही डाक कांविड़यों की दौड़ ने भक्ति का एक अनोखा नजारा पेश किया। कांवड़ियों के जयकारों से शहर गूंजता रहा। बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए कांवड़िये शिव चौक स्थित शिवलिंग पर अभिषेक कर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। रविवार को जिले में शिव चौक सहित 800 स्थानों पर शिव मंदिरों और शिवालयों पर जलाभिषेक किया गया। शिव चौक स्थित शिव मंदिर के पुजारी हरीश भारद्वाज ने बताया कि फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए हर साल इस तिथि पर महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस दिन भोलेनाथ के भक्त व्रत रख शिवलिंग का जलाभिषेक और विधिवत पूजा करते हैं।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर भ्रष्टाचार मामला: दो पुलिसकर्मी निलंबित

सावन की शिवरात्रि पर कावंड़ियों की ज्यादा भीड़ रहती है, लेकिन इस बार इस फाल्गुन शिवरात्रि पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ लेकर आए। आसपास के राज्यों के कांवड़िये समेत शहर के श्रद्धालु जल लेकर रविवार को भी पहुंचते रहे। शिव मूर्ति पर शहर के अनेक स्थानों से भी शिव भक्त महिला एवं पुरुष भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे थे। यहां पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के लिए पुलिस कर्मियों को मशक्कत करनी पड़ी। शहर में डाक कांवडियों की भीड़ रविवार को भी अच्छी खासी रही। शहर की सड़कों पर हरिद्वार की ओर से गंगाजल लेकर आ रहे डाक कांवड़ियों की भागमभाग के कारण यातायात व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव देखा गया। शहर में कई स्थानों पर जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। पुलिस और प्रशासन के अफसर भी सवेरे से ही फील्ड में नजर आये।

इसे भी पढ़ें:  गंगा ने किया बैराज पार, पानीपत-खटीमा हाईवे पर यातायात रूका, देखें वीडियो....

Also Read This

सरधना के मंच से खुला पुराना हिसाब, पश्चिमी यूपी सियासत फिर क्यों उबल रही है?

पश्चिमी यूपी में सरधना राजनीतिक विवाद अब फुसफुसाहट नहीं रही, खुली बोली बन चुकी है। 29 मार्च के सकौती कार्यक्रम ने यह साफ कर दिया कि 2027 का रास्ता सिर्फ भाषणों से नहीं, जातीय भरोसे, पुराने अपमान और नए गठजोड़ों से तय होगा। मंच पर महाराजा सूरजमल की प्रतिमा थी, लेकिन सियासत की असलियत उस वक्त खुली जब संजीव बालियान ने अपनी हार का हिसाब “सूद व ब्याज समेत” लौटाने की बात कही। सकौती का कार्यक्रम ऊपर से देखें तो जाट समाज के पूर्वज वीर शिरोमणि महाराजा सूरजमल को श्रद्धांजलि का आयोजन था। मगर उसी मंच ने पश्चिमी यूपी की सियासत का तापमान अचानक बढ़ा दिया। पंजाब के सीएम भगवंत

Read More »

“स्कूल चलो अभियान” कार्यक्रम में अव्यवस्था, गर्मी में बिलबिलाए बच्चे: मंच पर कूलर-पंखे, लेकिन पंडाल में बैठे मासूम बेहाल; गर्मी में शिक्षिका की तबीयत बिगड़ी

मुजफ्फरनगर। “स्कूल चलो अभियान 2026–27” के शुभारंभ कार्यक्रम में व्यवस्थाओं की पोल उस वक्त खुल गई, जब भीषण गर्मी के बीच छोटे-छोटे बच्चे पंडाल में बेहाल नजर आए। कार्यक्रम में भारी अव्यवस्था और लापरवाही के चलते मासूमों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम स्थल के मंच पर अधिकारियों और अतिथियों के लिए जहां कूलर और पंखों की समुचित व्यवस्था की गई थी, वहीं पंडाल में बैठे बच्चों के लिए गर्मी से बचाव का कोई इंतजाम नहीं किया गया। तेज धूप और उमस भरे माहौल में बच्चे हाथ, रूमाल और कागज के टुकड़े हिलाकर खुद को राहत देने की कोशिश करते नजर आए। इसे भी पढ़ें:  गंगा से बरामद

Read More »

मुजफ्फरनगर में नई कार्यकारिणी घोषणा, सजा पारिवारिक मंच

मुजफ्फरनगर में स्थानीय न्यू दावत पार्टी हॉल में  आयोजित भव्य पारिवारिक सभा में नई कार्यकारिणी घोषणा की गई। कार्यक्रम के दौरान नव-युगल अनुराग गुप्ता एवं आकांक्षा गुप्ता को समस्त परिवार की ओर से सुखद वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी गईं। सभा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, समयबद्धता पुरस्कार और वार्षिक स्नेह उपहार भी आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के सामूहिक गायन और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष संजय मिश्रा ने सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए आयोजन के सफल संचालन पर आभार व्यक्त किया। संरक्षक हर्षवर्धन जैन ने सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी घोषणा करते हुए विभिन्न पदों पर

Read More »

ईरान युद्ध खत्म कराने की कोशिश, रूस ने अमेरिका से साधा संपर्क

ईरान युद्ध के 33वें दिन पश्चिम एशिया में सैन्य हमलों के साथ कूटनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। रूस की विदेशी खुफिया एजेंसी एसवीआर के प्रमुख सर्गेई नारिशकिन ने कहा है कि ईरान की स्थिति को लेकर उनकी एजेंसी अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के संपर्क में है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यह युद्ध दो से तीन हफ्तों में खत्म हो सकता है, जबकि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने वॉशिंगटन की बातचीत पर भरोसा न होने की बात कही है। रिपोर्टों के मुताबिक, अमेरिका और इजरायल ने बुधवार को भी ईरान में हमले जारी रखे। ईरानी मीडिया और अन्य रिपोर्टों में इस्फ़हान

Read More »

सुप्रीम कोर्ट वोटर लिस्ट विवाद पर बोला, ऐसा हर बार होता है

सुप्रीम कोर्ट वोटर लिस्ट से जुड़ी आपत्तियों पर तृणमूल कांग्रेस को सुनवाई के दौरान बड़ा झटका लगा। अदालत ने साफ कहा कि प्रपत्र 6 बड़ी संख्या में जमा होना कोई नई बात नहीं है और यदि किसी नाम पर आपत्ति है तो उसे चुनाव आयोग के समक्ष उठाया जा सकता है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच ने कहा कि यह प्रक्रिया पहली बार नहीं हो रही। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि मामले को बंद नहीं किया जा रहा है, लेकिन उचित समय पर सभी पहलुओं को देखा जाएगा। तृणमूल कांग्रेस की ओर से ऐतराज जताया गया था कि भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में प्रपत्र 6 जमा

Read More »

ईरान युद्ध के बीच भारत-अमेरिका संबंध पर अमेरिका का रुख

ईरान से जुड़ी सैन्य गतिविधियों और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत-अमेरिका संबंध को लेकर अमेरिका की ओर से अहम बयान आया है। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका और भारत के संबंधों को अत्यधिक महत्व देते हैं। यह बयान ऐसे समय आया है, जब 24 मार्च को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा हुई थी। सर्जियो गोर ने मंगलवार शाम सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि वह कुछ दिनों के लिए अमेरिका लौटे हैं और उनका पहला पड़ाव वाइट हाउस में राष्ट्रपति से मुलाकात रहा।

Read More »