सुप्रीम कोर्ट वोटर लिस्ट विवाद पर बोला, ऐसा हर बार होता है

सुप्रीम कोर्ट वोटर लिस्ट से जुड़ी आपत्तियों पर तृणमूल कांग्रेस को सुनवाई के दौरान बड़ा झटका लगा। अदालत ने साफ कहा कि प्रपत्र 6 बड़ी संख्या में जमा होना कोई नई बात नहीं है और यदि किसी नाम पर आपत्ति है तो उसे चुनाव आयोग के समक्ष उठाया जा सकता है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच ने कहा कि यह प्रक्रिया पहली बार नहीं हो रही। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि मामले को बंद नहीं किया जा रहा है, लेकिन उचित समय पर सभी पहलुओं को देखा जाएगा।

तृणमूल कांग्रेस की ओर से ऐतराज जताया गया था कि भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में प्रपत्र 6 जमा करा रहे हैं। पार्टी की ओर से कहा गया कि इसके जरिए मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वाए जा रहे हैं। इस पर बेंच ने कहा, “ऐसा हर बार होता है। पहली बार नहीं हो रहा है। आप आपत्तियां दायर कर सकते हैं।” अदालत का कहना था कि यदि किसी नाम को जोड़े जाने पर आपत्ति है तो चुनाव आयोग में रिपोर्ट की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें:  नेपाल की हिंसा में फंसे मुजफ्फरनगर के भाजपा नेता

तृणमूल कांग्रेस का पक्ष रख रहे वकील कल्याण बनर्जी ने एक उदाहरण देते हुए कहा कि एक ही व्यक्ति ने 30 हजार प्रपत्र 6 जमा किए हैं। प्रपत्र 6 का इस्तेमाल वोटर लिस्ट में नाम शामिल करने या संसदीय क्षेत्र बदलने की स्थिति में किया जाता है। अधिवक्ता ने कहा कि पूरक सूचियां आ चुकी हैं, इसके बाद भी चुनाव आयोग के नए नोटिफिकेशन में प्रपत्र 6 स्वीकार करने की बात कही गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पूरक सूची आ गई है और प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है, तो फिर प्रपत्र 6 क्यों मंगाए जा रहे हैं।

 उन्होंने यह भी कहा कि इन प्रपत्रों के बंडल तैयार होकर आ रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि वह किसी राजनीतिक दल पर सीधे आरोप नहीं लगा रहे। चीफ जस्टिस ने तृणमूल कांग्रेस की इन आपत्तियों को फिलहाल गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की बात करना जल्दबाजी होगी और पहले पूरी प्रक्रिया को समझने की जरूरत है। अदालत ने कहा, “हम इस मामले को बंद नहीं कर रहे हैं, लेकिन समय आने पर देखेंगे।” चुनाव आयोग का पक्ष रखने वाले वकील डीएस नायडू ने कहा कि नियम के अनुसार मतदाताओं के नाम उम्मीदवारों के नामांकन के आखिरी दिन तक शामिल किए जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  वनडे में ट्रिपल सेंचुरीः 35 छक्कों के साथ हरजस सिंह ने बनाए 314 रन

 उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति आज ही 18 साल का हुआ है और वह मतदाता के तौर पर अपना नाम जुड़वाना चाहता है, तो वह ऐसा कर सकता है। इस पर कल्याण बनर्जी ने कहा कि जिन नए नामों को शामिल किया जा रहा है, उनके बारे में हर बूथ पर सार्वजनिक सूचना जारी होनी चाहिए। उनका कहना था कि ऐसा होने पर ही प्रभावी तरीके से आपत्तियां दायर की जा सकेंगी। इस दौरान जस्टिस बागची ने दखल देते हुए कहा कि एक बात मतदाता सूची में संशोधन की है और दूसरी वह वोटर लिस्ट है, जिसके आधार पर चुनाव होना है। उन्होंने कहा कि चुनाव उसी सूची के आधार पर होते हैं, जो आयोग की ओर से तय तारीख तक अपडेट हो जाती है।

इसे भी पढ़ें:  ईरान युद्ध के बीच भारत-अमेरिका संबंध पर अमेरिका का रुख

इसलिए यदि कोई उसके बाद शामिल भी हुआ, तो उसे उस चुनाव में मतदान का अधिकार नहीं मिलेगा। इससे पहले शीर्ष अदालत ने कहा था कि पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए न्यायिक अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। अब सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने कहा है कि सभी आपत्तियों पर 7 अप्रैल तक फैसला लिया जाएगा।

यह पूरा विवाद मतदाता सूची में नाम जोड़ने, आपत्तियों की प्रक्रिया और चुनावी पारदर्शिता से जुड़ा है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट की यह टिप्पणी तृणमूल कांग्रेस के लिए राजनीतिक और कानूनी, दोनों स्तर पर अहम मानी जा रही है।

Also Read This

 सपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी

लखनऊ – वरिष्ठ समाजवादी नेता की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और आवश्यक जांच की जा रही हैं। सूचना मिलते ही पार्टी के शीर्ष नेता अस्पताल पहुंचे तथा डॉक्टरों से मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की। इसे भी पढ़ें:  जींद का बेटा अमेरिका में गोलीकांड का शिकार, परिवार ने सरकार से लगाई मदद की गुहार

Read More »

मुजफ्फरनगर में जल निकासी होगी मजबूत, डीएम ने गठित की तकनीकी कमेटी

रामपुरी और शाहबुदीनपुर क्षेत्र के लोगों के लिए बनेगा नया प्लान, क्षेत्रीय सभासद रजत धीमान के लगातार प्रयासों के बाद प्रशासन सक्रिय मुजफ्फरनगर। अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह ने बताया कि शहर में जलभराव की समस्या के समाधान और जल निकासी व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में जल निकासी व्यवस्था के संबंध में प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के स्थलीय निरीक्षण एवं परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है। इसे भी पढ़ें:  नेपाल की हिंसा में फंसे मुजफ्फरनगर के भाजपा नेताजारी आदेश के अनुसार, इस तकनीकी समिति में

Read More »

युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोड़कर पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

सहारनपुर- सहारनपुर के एसबीआई कॉलोनी क्षेत्र में बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिले। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम

Read More »

चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत

बेंगलुरु- गुरुवार को एक पत्थर खदान में बड़ा हादसा हो गया। एक विशाल चट्टान गिरने से बिहार के सात श्रमिकों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह दुखद घटना सुबह तड़के हुई। यह हादसा बेंगलुरु साउथ तालुक के मदापट्टाना स्थित एक पत्थर खदान में हुआ। मृतक सभी दिहाड़ी मजदूर थे और वे एक पत्थर क्रशर स्थल पर काम कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, ये श्रमिक गिरी हुई चट्टान के नीचे फंस गए और मौके पर ही उनकी जान चली गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब मजदूर खदान के संचालन कार्य में लगे थे। हादसे की सूचना मिलते ही बचाव कर्मी और पुलिस तुरंत

Read More »