ताबड़तोड़ डंडे बरसाकर सरेआम युवक को पीटा, वीडियो वायरल

तितावी पुलिस ने पुलिस ने बेरहमी से पीटने वाले आरोपी विनीत को गिरफ्तार कर भेजा जेल, 26 सेकंड का वीडियो बना सुबूत

मुजफ्फरनगर। तितावी थाना क्षेत्र के गांव बुढ़ीना कलां में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। पिटाई का 26 सेकेंड का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना चौधरी ट्रेडर्स के सामने की बताई जा रही है।
सोशल मीडिया पर प्रसारित हुई वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक हाथ में डंडा लेकर जमीन पर पड़े युवक को लगातार पीट रहा है। पीड़ित युवक दर्द से रोता रहा, लेकिन आरोपी युवक को जरा भी रहम नहीं आया। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और आरोपी युवक से बातचीत करते नजर आए। किसी राहगीर ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। सीओ फुगाना यतेंद्र नागर ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपी युवक विनीत उर्फ मिठू पुत्र किरनपाल निवासी बुढ़ीना कलां को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में पीड़ित युवक सुमित के भाई राहुल कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
राहुल कुमार ने आरोप लगाया कि दिनांक 25 जनवरी 2026 को उसका छोटा भाई सुमित गांव में बंद पड़ी सीमेंट की दुकान के पास बैठा था तभी गांव का ही विनीत उर्फ मिठू वहां आया और सुमित के साथ गाली-गलौज करने लगा। आरोपी युवक ने कहा कि तुम आजकल नेता बन रहे हो और मेरी बातों का विरोध करते हो। जब सुमित ने गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपी युवक ने उसे लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, गला दबाया और बेहोश कर दिया। आरोपी युवक सुमित को मरा समझकर गाली देते हुए मौके से फरार हो गया। गांव वालों से सूचना मिलने पर राहुल मौके पर पहुंचा और अपने भाई को 108 एंबुलेंस से सीएचसी बघरा ले गया। राहुल ने बताया कि उसके भाई सुमित की हालत गंभीर है। आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का प्रयास किए जाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  मंत्री कपिल देव ने की शिक्षण संस्थानों से वोट बनवाने की अपील, भाजपा को जिताने का आह्वान

Also Read This

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया महिला चिकित्सालय का निरीक्षणजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना देवबंद पुलिस

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-मुठभेड़ में दो शातिर गोकश, भारी मात्रा में गोमांस बरामद बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार निगरानी करती रही।

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »