लाइनमैन की करंट से मौत के मामले में फरार जेई और एसएसओ गिरफ्तार

परिजनों ने लगाया था जानबूझकर शटडाउन तोड़ने का आरोप, न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जेल

मुजफ्फरनगर। जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दूधली में दो दिन पूर्व करंट लगने से लाइनमैन की दर्दनाक मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे जेई और एक अन्य कर्मचारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना के बाद गांव में तनाव और प्रदर्शन का माहौल बना हुआ था।
ग्राम दूधली में स्थित बिजलीघर पर बीते सोमवार को आई एक तकनीकी शिकायत के चलते शटडाउन लेकर संविदा पर तैनात लाइनमैन जितेंद्र उर्फ बारू विद्युत पोल पर चढ़कर लाइन मरम्मत का कार्य कर रहा था। इस दौरान अचानक बिजलीघर से बंद लाइन में सप्लाई चालू हो जाने से वह करंट की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों व ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। परिजन, स्थानीय किसान संगठन और भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के के साथ ही भाजपा नेता भी मौके पर पहुंचे और आर्थिक सहायता व सरकारी नौकरी की मांग को लेकर बिजलीघर पर धरने पर बैठ गए। इस धरने में भाजपा नेता भी शामिल हुए और लगभग पांच घंटे तक प्रदर्शन चला।
पुलिस और प्रशासन के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर बिजलीघर में तैनात जेई राजकुमार और एसएसओ अरुण कुमार के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया था। दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे। चरथावल कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आज बिजलीघर के जेई राजकुमार और एसएसओ अरुण कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और यदि लापरवाही में किसी अन्य की भूमिका पाई जाती है, तो उस पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  पथ प्रकाश व्यवस्था में बड़ी सौगातः एटूजेड ग्रीन स्टेट में हाईमास्ट लाइट का शुभारंभ

Also Read This

सेना का कुत्ता टायसन ने किश्तवाड़ में ढेर किए 3 आतंकी

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ के छतरू जंगल इलाके में सेना का कुत्ता टायसन ने अदम्य साहस दिखाते हुए जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को ट्रैक करने में निर्णायक भूमिका निभाई। गोली लगने के बावजूद टायसन पीछे नहीं हटा और ऑपरेशन त्राशी-I को सफल बनाने में अहम साबित हुआ। रविवार, 22 फरवरी, 2026 को मिले खुफिया इनपुट के आधार पर आर्मी, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने छतरू क्षेत्र के एक धोक पर कार्रवाई की, जहां बड़े आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना थी। जैसे ही स्पेशल फोर्स अंदर पहुंची, सेना का कुत्ता टायसन, जो भारतीय सेना की 2 पैरा स्पेशल फोर्सेज का एलीट जर्मन शेफर्ड और के-9 ट्रूपर है, को

Read More »

मुजफ्फरनगर में विकास भवन कर्मचारी धरना, कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरनगर में मंगलवार को विकास भवन कर्मचारी धरना ने प्रशासनिक हलकों में हलचल पैदा कर दी। विकास भवन कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कुमार के खिलाफ परिसर में धरना-प्रदर्शन किया और सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। कर्मचारियों का आरोप है कि अधिशासी अभियंता द्वारा एक कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार और अमर्यादित टिप्पणी की गई, जिससे पूरे कार्यालय में रोष का माहौल है। एसोसिएशन पदाधिकारियों के अनुसार, हाल ही में एक कर्मचारी के साथ कथित रूप से अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया। इस घटना के बाद कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी पहले भी उच्च अधिकारियों

Read More »

यमुनोत्री धाम घोड़े-खच्चर संचालन एसओपी लागू, शाम 6 बजे के बाद रोक

चारधाम यात्रा से पहले यमुनोत्री धाम घोड़े-खच्चर संचालन एसओपी लागू की जाएगी। जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शाम छह बजे के बाद पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चरों का संचालन नहीं होगा। सुरक्षा, स्वास्थ्य और पशु क्रूरता रोकने को लेकर विशेष इंतजाम किए जाएंगे। इस नई व्यवस्था के तहत यात्रा रूट पर चलने वाले घोड़ा-खच्चरों की निगरानी कड़ी की जाएगी और अतिरिक्त बोझ डालने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। डीएम प्रशांत आर्य ने जिला पंचायत और पशु पालन विभाग को संयुक्त रूप से एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए हैं। दोनों विभाग जल्द ही यमुनोत्री पैदल मार्ग का निरीक्षण करेंगे।विशेष रूप से पशु क्रूरता को रोकने के लिए कड़े

Read More »

पश्चिम बंगाल अदालत बम धमकी से 6 कोर्ट खाली

पश्चिम बंगाल अदालत बम धमकी से मंगलवार दोपहर राज्य की छह जिला अदालतों में अफरा-तफरी मच गई। ई-मेल के जरिए बम प्लांट होने की सूचना मिलते ही अदालतों को तत्काल खाली कराया गया और न्यायिक कार्य प्रभावित हुआ। दोपहर 2 बजे तक चली तलाशी में कहीं भी कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। कोलकाता के सिटी सिविल एंड सेशंस कोर्ट, बैंकशॉल कोर्ट सहित हुगली जिले के चिनसुराह, पश्चिम बर्दवान के आसनसोल व दुर्गापुर और मुर्शिदाबाद के बेरहामपुर अदालतों को यह धमकी मिली थी। धमकी मिलते ही पुलिस ने स्निफर डॉग्स, बम डिस्पोजल स्क्वाड और विशेष सुरक्षा टीमों को मौके पर भेजा। सभी अदालत परिसरों की सघन जांच की गई। तलाशी के

Read More »