ऑपरेशन सवेरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20.8 किलो गांजा सहित शातिर तस्कर गिरफ्तार

अभियुक्त पानीपत से कम्बल आदि लेकर उड़ीसा जाता था और वहीं से सस्ते दामों में गांजा खरीदकर कपड़ों में छुपाकर लाता था

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा अभियान के अंतर्गत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुढाना थाना पुलिस ने सक्रिय चेकिंग के दौरान एक शातिर वांछित मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई नशे के कारोबार पर करारा प्रहार मानी जा रही है।
जनपद मुजफ्फरनगर में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा अभियान के अंतर्गत थाना बुढाना पुलिस ने उल्लेखनीय कार्रवाई करते हुए 01 शातिर वांछित अवैध मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 20 किलो 800 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है, तथा तस्करी में प्रयुक्त एक कैन्टर वाहन बरामद किया गया है। थाना प्रभारी बुढाना इंस्पेक्टर सुभाष अत्री के कुशल नेतृत्व में बुढाना पुलिस टीम ने इस सफलता को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 15 दिसंबर 2025 को थाना बुढाना पुलिस ने दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 41 किलो गांजा बरामद किया था। उक्त मामलों में अन्य अभियुक्त भी वांछित थे, जिनमें से दो ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था, जबकि शेष की तलाश जारी थी।
इसी क्रम में दिनांक 01 जनवरी 2026 को थाना बुढ़ाना पुलिस टीम खतौलीदृबुढ़ाना मार्ग पर सघन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध कैन्टर को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 20.800 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। मौके से कैन्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रविन्द्र उर्फ नौमान पुत्र रामपाल कश्यप निवासी ग्राम बडौदा, थाना बुढाना उम्र करीब 40 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है तथा उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कई मुकदमे पूर्व से दर्ज हैं। प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर गांजे की तस्करी करता था। वह पानीपत से कम्बल आदि लेकर उड़ीसा जाता था और वहीं से सस्ते दामों में गांजा खरीदकर कपड़ों में छुपाकर लाता था, जिसे स्थानीय स्तर पर ऊंचे दामों पर बेचकर अवैध लाभ कमाया जाता था।

इसे भी पढ़ें:  लखटकिया डकैत नईम एनकाउंटर में ढेर, एसएचओ को भी लगी गोली, हैड कांस्टेबल घायल

Also Read This

50 करोड़ की कार, हिट-एंड-रन और समझौता—लैंबॉर्गिनी केस में गिरफ्तारी

कानपुर। वीआईपी रोड पर हुई लैंबॉर्गिनी दुर्घटना मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर गठित स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने कार्रवाई करते हुए कई दिनों से फरार चल रहे शिवम को दबोच लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि 8 फरवरी की दोपहर वीआईपी रोड पर शिवम की लैंबॉर्गिनी कार बुलेट और एक ऑटो से टकरा गई थी। इस दुर्घटना में चार लोग घायल हुए थे। घायल मोहम्मद तौफीक ने ग्वालटोली थाने में हिट-एंड-रन का मुकदमा दर्ज कराया था। इसे भी पढ़ें:  खामोश हो गया चंचल

Read More »

मुजफ्फरनगर मुठभेड़: इनामी अमजद मारा गया, दो पुलिसकर्मी घायल

मुजफ्फरनगर। बुढाना कोतवाली क्षेत्र के ग्रामीण जंगल इलाके में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी अमजद मारा गया। फायरिंग के दौरान एसपी देहात की गाड़ी पर गोलियां चलीं, जिससे वाहन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। एक सब इंस्पेक्टर और एक सिपाही घायल हुए हैं, जिनका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार वांछित अपराधियों की गतिविधि की सूचना मिलने पर टीम ने विज्ञान रोड के पास जंगल क्षेत्र में घेराबंदी की। आमना-सामना होते ही बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में अमजद गोली लगने से घायल हुआ। दूसरी ओर, बदमाशों की फायरिंग में सब इंस्पेक्टर संदीप और

Read More »

एमडीए में रिश्वतखोरीः कार्यालय पर भाजपा नेता का धरना

एमडीए के अधिकारियों का कहना है कि विभाग में भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी जैसे आरोप गलत हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता नहीं हुई

Read More »