लखनऊ में मंत्री आवास पर ABVP का हंगामा – जानिए पूरा मामला

लखनऊ: बुधवार देर रात मंत्री ओपी राजभर के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। रात करीब 9 बजे बड़ी संख्या में छात्र मंत्री के आवास पर पहुंच गए और जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने मंत्री का पुतला भी दहन किया।

स्थिति बिगड़ने पर पुलिस मौके पर पहुँची, लेकिन हालात तनावपूर्ण हो गए। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प और धक्का-मुक्की हुई। कई बार छात्र बैरिकेड तोड़कर मंत्री आवास के गेट तक पहुंच गए। गुस्से में कार्यकर्ताओं ने भीतर ईंट-पत्थर और जूते-चप्पल तक फेंके। भीड़ लगातार मंत्री के बाहर आने की मांग कर रही थी।

इसे भी पढ़ें:  सशक्त शिक्षक विकसित और समृद्ध उत्तर प्रदेश की आधारशिलाः कपिल देव

गौरतलब है कि दो दिन पहले पुलिस ने इन्हीं कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया था। वहीं बुधवार रात पुलिस काफी सतर्क दिखाई दी और काफी मशक्कत के बाद भीड़ को काबू में किया। झड़प के दौरान कुछ छात्रों ने पुलिसकर्मियों की वर्दी से नेम प्लेट तक उखाड़ दी।

ABVP की नाराज़गी की वजह मंत्री ओपी राजभर का एक बयान है, जिसमें उन्होंने संगठन के छात्रों को “गुंडा” कह दिया था। इसी टिप्पणी के बाद से सोशल मीडिया पर भी राजभर लगातार ट्रोल हो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  टायर फटने से स्कार्पियो खंदक में गिरी, चार लोगों की मौत…पांच को बचाया

Also Read This

‘बाजा बजा देंगे अफवाह फैलाने वालों का’: केशव प्रसाद मौर्य 

प्रयागराज- पुलिस लाइन हेलीपैड और सर्किट हाउस में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मीडियाकर्मियों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए केशव प्रसाद ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को संगम नगरी आगमन पर विपक्ष के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया। पुलिस लाइन हेलीपैड और सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत के बीच पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया। गैस सिलिंडर की आपूर्ति को लेकर देश में फैल रही खबरों पर डिप्टी सीएम

Read More »

ईरान मिसाइल शहर का खुलासा, आत्मघाती ड्रोन से बड़ी तैयारी

ईरान मिसाइल शहर को लेकर दुनिया के सामने एक नया खुलासा हुआ है। ईरान की सेना ने अपने आत्मघाती ड्रोन और जहाज रोधी हथियारों के बड़े बेड़े की झलक दिखाते हुए एक वीडियो जारी किया, जिसमें भूमिगत परिसर में बड़ी संख्या में नौसैनिक ड्रोन और मिसाइलें दिखाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि इन हथियारों के दम पर होर्मुज जलडमरूमध्य को बाधित करने की योजना बनाई जा रही है। ईरान के सरकारी टीवी ने गुरुवार को यह फुटेज प्रसारित किया। अधिकारियों के अनुसार, यह वीडियो एक भूमिगत सैन्य परिसर से रिकॉर्ड किया गया है, जिसे ईरान ने मिसाइल शहर बताया है। जारी वीडियो में भूमिगत सुरंगों के भीतर बड़ी संख्या

Read More »