मेरठ-करनाल हाईवे पर हादसा, स्विफ्ट-ट्रैक्टर की टक्कर में चालक की मौत

आमने सामने की टक्कर में ट्रैक्टर बीच से दो हिस्सो में टूटा, कार भी हुई बुरी तरह क्षतिग्रस्त

मुजफ्फरनगर। मेरठ-करनाल हाईवे पर देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर ने एक व्यक्ति की जान ले ली, जबकि उसके परिजन गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

फुगाना थाना क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। ट्रैक्टर और स्विफ्ट कार की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मृतक का पुत्र और पुत्रवधु भी शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूट गया, जबकि स्विफ्ट कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-नकदी और जेवर लेकर पडौसी किरायेदार के साथ गई महिला, पति ने कराया मुकदमा

जानकारी के अनुसार, बागपत जनपद के गांव खेड़ा हटाना निवासी सुनील पुत्र महिपाल अपने परिवार के साथ स्विफ्ट कार से हाईवे पर सफर कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से उनकी कार की सीधी टक्कर हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनके पुत्र अमित, पुत्रवधु शिवानी पत्नी अमित के साथ ही इद्रेश पत्नी हरेन्द्र और अवि पुत्र हरेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही फुगाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को एम्बुलेंस के जरिए बुढ़ाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

इसे भी पढ़ें:  बिलारी प्रेम विवाह के बाद परिवार नाराज

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का संभावित कारण माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर पुलिस मुठभेड़ में विक्की त्यागी का बेटा घायल

Also Read This

खतौली तालाब कब्जा मामला: फर्जी बैनामे का आरोप, जांच शुरू

खतौली तहसील के समाधान दिवस में सरकारी तालाब और चकरोड की जमीन पर कथित कब्जे का मामला फिर गरमा गया। ग्राम गंगधाड़ी निवासी अजय चौहान ने प्रशासन को शिकायत देकर आरोप लगाया कि गांव की सार्वजनिक जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है और उसे वैध दिखाने के लिए कथित फर्जी बैनामा भी कराया गया। मामले को गंभीर मानते हुए SDM ललित मिश्रा ने जांच के आदेश दिए हैं। शिकायत के मुताबिक विवाद सिर्फ जमीन तक सीमित नहीं है। आरोप है कि जिस भूमि को तालाब और सार्वजनिक उपयोग के लिए सुरक्षित होना चाहिए था, उसी पर निजी स्वामित्व का दावा खड़ा कर दिया गया। इतना ही नहीं, शिकायतकर्ता का

Read More »

देवबंद सड़क हादसा: बाइक बचाने में पिकअप पलटी, 10 घायल

सहारनपुर से शुक्रताल जा रही एक पिकअप सापला रोड पर हादसे का शिकार हो गई, जिसमें करीब 10 लोग घायल हो गए। हादसा गोपाली चौकी के पास हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सामने से आ रही बाइक को बचाने की कोशिश में चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और पिकअप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाने का काम शुरू किया। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में नववर्ष के उपलक्ष्य में भक्तिमय सुंदरकांड पाठ सम्पन्न सभी घायलों को देवबंद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल ऑफिसर डॉ. गौरव त्यागी

Read More »