सपा प्रमुख अखिलेश यादव 8 अक्टूबर को आज़म ख़ान से करेंगे मुलाक़ात, रैली से पहले सियासी हलचल तेज़

लखनऊ/रामपुर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव 8 अक्टूबर को पार्टी के वरिष्ठ नेता और कद्दावर चेहरा आज़म ख़ान से मिलने रामपुर जाएंगे। यह मुलाक़ात ऐसे समय पर हो रही है जब बसपा सुप्रीमो मायावती की लखनऊ में 9 अक्टूबर को होने वाली रैली की तैयारियां जोरों पर हैं। माना जा रहा है कि अखिलेश का यह दौरा रणनीतिक रूप से तय किया गया है, क्योंकि हाल के दिनों में आज़म ख़ान के बसपा से नज़दीक़ी की चर्चाएँ तेज़ रही हैं।

आज़म ख़ान का तंज और बयान

सीतापुर जेल से रिहा होने के बाद से ही आज़म ख़ान लगातार सुर्ख़ियों में हैं। बुधवार को रामपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा—

“वो बड़े नेता हैं। अगर मेरे बारे में कुछ कहते हैं तो यह उनका बड़प्पन है। वो नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के बेटे हैं और हमारे लिए भी उतने ही अज़ीज़ हैं, जितने नेताजी रहे होंगे।”

आज़म ने यह भी कहा कि उनके पास अब तक मोबाइल तक नहीं है और पांच साल दूर रहने के कारण उन्हें अपनी पत्नी का नंबर तक याद नहीं रहा। उन्होंने खुद को “बड़ा आदमी” कहने से इनकार करते हुए कहा कि वे तो सिर्फ “ख़ादिम और सेवक” हैं।

अखिलेश का यात्रा कार्यक्रम

सूत्रों के अनुसार, अखिलेश यादव 8 अक्टूबर की सुबह 10 बजे प्राइवेट जेट से लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से बरेली रवाना होंगे। वहाँ से सड़क मार्ग द्वारा सीधे रामपुर स्थित आज़म ख़ान के आवास पहुँचेंगे। यहाँ करीब एक घंटे का कार्यक्रम तय है। इसके बाद वे वापस लखनऊ लौट आएंगे।

केस वापसी और 2027 चुनाव पर बयान

जब पत्रकारों ने अखिलेश की उस बात पर सवाल किया जिसमें उन्होंने कहा था कि सपा सरकार आने पर आज़म ख़ान के सभी मुकदमे वापस लिए जाएंगे, तो आज़म ने कहा—

“शायद इसकी ज़रूरत ही न पड़े। अगर इन मामलों में दम होता तो मैं आज बाहर न होता। छोटी अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मुझे इंसाफ़ की उम्मीद है। एक दिन मैं बेदाग़ हो जाऊँगा।”

2027 में सपा की संभावनाओं पर आज़म ने कहा कि भविष्यवाणी करना उनके बस की बात नहीं है। हालांकि उन्होंने अखिलेश के प्रति अपना भरोसा जताते हुए कहा कि वे उनके भले और सपा की मज़बूत सरकार की कामना करते हैं।

Also Read This

होली से पहले वेतन भुगतान, शिक्षा विभाग सक्रिय

होली से पहले वेतन भुगतान सुनिश्चित करने के लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन 2 मार्च 2026 तक जारी करने के निर्देश दिए हैं। त्योहार को देखते हुए यह आदेश कर्मचारियों को समय पर आर्थिक राहत देने के उद्देश्य से जारी किया गया है। होली से पहले वेतन भुगतान क्यों जरूरी? जारी निर्देश में कहा गया है कि 2 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को रंगोत्सव मनाया जाएगा। ऐसे में कर्मचारियों को त्योहार से पहले वेतन मिल सके, इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। सभी निदेशालयों के संबंधित अधिकारियों और वित्त विभाग को वेतन भुगतान प्रक्रिया

Read More »

प्यार में हारी 21 साल की यूट्यूबर!: चाचा के घर फांसी लगाकर दी जान

हैदराबाद-  हैदराबाद में एक 21 साल की यूट्यूबर ने आत्महत्या कर ली। युवती की पहचान कोमली के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह प्रेम प्रसंग में नाकामी के कारण तनाव में थी। करीब एक साल पहले उसका अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, कोमली ने बुधवार को मणिकोंडा की चित्रापुरी कालोनी में अपने चाचा के घर पर फांसी लगा ली। वह मूल रूप से विशाखापत्तनम की रहने वाली थी। यह घटना रायदुर्गम पुलिस स्टेशन के इलाके में हुई। कोमली के परिवार वालों की शिकायत के

Read More »

खतौली एसआईआर विशेष अभियान से मतदाता जागरूकता

खतौली एसआईआर विशेष अभियान के तहत शक्ति केंद्र देवी मंदिर कन्या इंटर कॉलेज पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। अभियान के अंतर्गत बूथ संख्या 299, 300 एवं 301 (उच्च प्राथमिक विद्यालय, पक्का बाग) पर मतदाता जागरूकता और संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण को लेकर विशेष कार्य किया गया। कार्यक्रम में बूथ स्तर की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगे की रणनीति तय की गई। खतौली एसआईआर विशेष अभियान: बूथ स्तर पर फोकस क्षेत्र पूर्व विधायक विक्रम सिंह सैनी ने शक्ति केंद्र पहुंचकर अभियान की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि बूथ स्तर पर अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाकर अभियान

Read More »

खतौली पैतृक संपत्ति विवाद में जान से मारने की धमकी

खतौली पैतृक संपत्ति विवाद में ढाकन चौक निवासी डॉ. मौ० शाहनवाज़ ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रार्थना-पत्र भेजकर उच्चस्तरीय हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी पैतृक भूमि पर अवैध कब्जा कर पुनः निर्माण कराया जा रहा है और परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। मामले में उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई और पुलिस संरक्षण की मांग की है। डॉ. मौ० शाहनवाज़ के अनुसार ग्राम सराय रसूलपुर, थाना मंसूरपुर स्थित लगभग 160 वर्ग गज पैतृक भूमि पर उनके सगे भाई नासिर और अन्य लोगों द्वारा कथित अवैध कब्जा कर उसे बेचने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया

Read More »
सेठ जुम्मा लाल रूठिया द्वारा दिया गया 35000 रुपये कर्ज

अंग्रेजों ने लिया 35000 का कर्ज, 109 साल बाद पोते ने खोला हिसाब!

1917 ब्रिटिश सरकार कर्ज मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। मध्य प्रदेश के सीहोर से सामने आए इस ऐतिहासिक विवाद में दावा किया गया है कि प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अंग्रेजी हुकूमत ने 35000 रुपये का कर्ज लिया था। अब 109 साल बाद उसी रकम को लेकर कानूनी पहल शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीहोर के प्रतिष्ठित व्यापारी सेठ जुम्मा लाल रूठिया ने वर्ष 1917 में ब्रिटिश प्रशासन की आर्थिक मदद की थी। उस समय युद्ध के कारण प्रशासन को धन की आवश्यकता थी। बदले में लिखित दस्तावेज दिए गए, जिनमें कर्ज लौटाने का वादा दर्ज था। 35000 रुपये से करोड़ों तक कैसे पहुंचा मामला

Read More »