अमजद एनकाउंटरः बुढ़ाना में की दो लूट, डीआईजी ने रखा था 50 हजार का ईनाम

बहन के घर से लौटते ढिंढावली के विश्वास से लूटी थी स्विफ्ट, जेवर और नकदी, बेटे को छोड़कर आ रहे युवक से बाइक और नगदी लूटकर किया था लाठी से वार

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा संयुक्त ऑपरेशन में ढेर किया गया शातिर बदमाश अमजद आतंक का पर्याय बना हुआ था। अमजद ने अपने साथियों के साथ मिलकर मुजफ्फरनगर जनपद में ताबड़तोड़ अपराध किए। उसके द्वारा बुढ़ाना थाना क्षेत्र में तीन महीने में लूट की दो बड़ी वारदातों को अंजाम दिया। इन वारदातों को अंजाम देकर वो अज्ञातवास में चला गया, पुलिस चाह कर भी उसका पता नहीं लगा पा रही थी। इसलिए डीआईजी सहारनपुर रेंज ने अमजद के सिर पर 50 हजार का ईनाम घोषित किया था। बरामद कार्बाइन लूट की इन वारदातों में प्रयोग की गई थी। बुढ़ाना के दोनों मामलों में पुलिस ने उसको फरार और ईनामी अपराधी घोषित कर रखा था।

मुकदमा संख्या 459-थाना तितावी क्षेत्र के ग्राम ढिंढावली निवासी विश्वास बालियान पुत्र सविन्द सिंह के साथ अमजद ने लूट की वारदात की थी। विश्वास ने 11 नवम्बर 2025 को बुढ़ाना थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। विश्वास के अनुसार घटना के दिन विश्वास शामली निवासी अपनी बहन से मिलने के लिए गया था, वहां से वो अपने स्विफ्ट कार से अपने दोस्त के लिए जा रहा था। रास्ते में विश्वास ने मेरठ-शामली हाईवे पर गांव गढ़ी सखावतपुर से करीब एक किलोमीटर पहले लघु शंका के लिए अपनी गाड़ी रोकी और सड़क पर उतर आया।

इसे भी पढ़ें:  इस्लामिया के खिलाफ मुखर हुए हिंदूवादी संगठन, खुद खोलेंगे बंद रास्ता

इसी बीच बाइक पर दो बदमाश आये और उसको दबोच लिया। इनमें से एक बदमाश के हाथ में काबाईन थी। हत्या की धमकी देकर आतंकित किया और बदमाश विश्वास से दो सोने और एक चांदी की अंगूठी, सेमसंग फोल्ड मोबाइल फोन, आधार, पैन कार्ड और 8 हजार रुपये से भरा पर्स और स्विफ्ट कार लूटकर फरार हो गये थे। विश्वास ने बाइक सवार बदमाश का पीछा करके पकड़ने का प्रयास किया तो उस पर फायर झौंक दिया था। पुलिस तभी से इन बदमाशों की तलाश में थी, लेकिन सुराग नहीं लग पा रहा था।

मुकदमा संख्या 10-बुढ़ाना कस्बा के सफीपुर पट्टी निवासी सरफराज पुत्र अय्यूब ने 5 जनवरी 2026 को बुढ़ाना थाने में तहरीर देकर पुलिस को शिकायत की थी कि 4 दिसम्बर 2025 को वो अपने बेटे अब्दुल्ला दवाई दिलाकर ग्राम भनवाड़ा में छोड़ने गया था। जब वह वापस आ रहा था तो बसी रोड पर दो अज्ञात बदमाशों ने बाइक को रोका और पीछे से कमर में लाठी से प्रहार कर दिया। सरफराज से बदमाशों ने उसकी बाइक स्पलैंडर संख्या यूपी 12 बीडब्ल्यू 6930, मोबाइल फोन और 7200 रुपये नगद लूट लिये थे और फायर करते हुए फरार हो गये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश में काफी भागदौड़ की। अब पुलिस ने दावा किया है कि ये दोनों लूट शातिर अमजद ने अपने साथियों के साथ मिलकर की थी। इसी में डीआईजी सहारनपुर ने उस पर ईनाम घोषित किया था।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बागी बेटी की गलत आरजू-मजदूर पिता ने मजबूर होकर घोंट दिया गला

पांच राज्यों में आतंकः मुजफ्फरनगर के सात थानों में 21 मुकदमे

गुरूवार की अलसुबह मुजफ्फरनगर पुलिस की गोली का शिकार हुआ बदमाश अमजद बेहद शातिर अपराधी बताया गया है। उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों राजस्थान, बिहार, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में अपराध के कारण उसका आतंक था। मुजफ्फरनगर जनपद में अमजद ने अपराध में अपना सिक्का जमा लिया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार अमजद पर कुल 40 मुकदमों का रिकॉर्ड मिला है। इनमें आधे से ज्यादा मुकदमे उसके खिलाफ मुजफ्फरनगर में दर्ज मिले।

एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि मारा गया 50 हजारी बदमाश अमजद बेहद शातिर था और अंतरराज्यीय स्तर का लुटेरा किस्म का अपराधी था। उसके खिलाफ 2021 में राजस्थान के चुरू जनपद में गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज हुआ, 2024 में बिहार के गोपालगंज जिले में आर्म्स एक्ट, उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद की गंगनहर कोतवाली में 2013 में आर्म्स एक्ट और दिल्ली में गाजीपुर, वेलकम और उत्तमनगर थानों में मुकदमे दर्ज मिले हैं। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 2010 से 2015 तक अमजद के खिलाफ गंभीर मामलों में आठ मुकदमे दर्ज हुए। नोएडा के सेक्टर 58 थाने में 2008 में धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज हुआ। उत्तर प्रदेश के पांच जनपदों बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज मिले हैं। मुजफ्फरनगर के सात थानों बुढ़ाना, शाहपुर, छपार, नई मंडी, सिविल लाइन, तितावी और शहर कोतवाली में अमजद के खिलाफ 21 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या, लूट, जानलेवा हमला व गैंगस्टर जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  Aravali Mining पर सरकार का बड़ा बयान, 90% इलाका रहेगा Protected Zone

Also Read This

राकेश टिकैत की ओड़िसा में गिरफ्तारी की खबर से भड़का मुजफ्फरनगर, थानों पर भाकियू का डेरा; हाईवे जाम की चेतावनी

मुजफ्फरनगर। राकेश टिकैत को ओड़िसा में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आते ही मुजफ्फरनगर में माहौल गरमा गया। जानकारी मिलते ही भाकियू कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया और जिले के कई थानों पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। बताया गया कि राकेश टिकैत भुवनेश्वर में आयोजित किसानों के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तभी ओड़िसा पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। सोमवार शाम करीब पौने पांच बजे यह सूचना मिलते ही सिसौली स्थित किसान भवन में भाकियू पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई, जिसमें थानों के घेराव का निर्णय लिया गया। इसे भी पढ़ें:  पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की बॉडी अस्पताल से फैंकी जा

Read More »

27 आईपीएस ट्रांसफर, मुजफ्फरनगर के एसपी सिटी-देहात बदले

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर पुलिस तबादला के तहत बड़ा प्रशासनिक बदलाव सामने आया है। उत्तर प्रदेश में 27 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। मुजफ्फरनगर जिले में एसपी सिटी और एसपी देहात दोनों पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। 27 आईपीएस ट्रांसफर, 13 जिलों के कप्तान बदले राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 1 आईजी रैंक और 26 एसपी रैंक के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कुल 27 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर इसे भी पढ़ें:  कृष्ण गोपाल मित्तल ने टीम के साथ किया चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप को सम्मानित13 जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए, बहराइच और रामपुर के एसपी को पीएसी में भेजा गया, दीक्षा

Read More »

खतौली सरस्वती विद्या मंदिर परीक्षा परिणाम जारी, छात्रों में खुशी की लहर

खतौली सरस्वती विद्या मंदिर परीक्षा परिणाम सोमवार को उत्साह और गरिमामय माहौल में घोषित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया, जिससे पूरे वातावरण में खुशी का माहौल नजर आया। कार्यक्रम के दौरान प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मंच पर बुलाकर पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए। इसे भी पढ़ें:  आतंकी अलर्ट के बाद राहुल गांधी की यात्रा में बदलाव, रोड शो कैंसिल, वोटर अधिकार यात्रामुख्य अतिथि मदन छाबड़ा ने अपने हाथों से सभी मेधावियों को सम्मानित किया। विद्यालय की टॉपर वैष्णवी, कीर्ति और निझ्ररा रहीं, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का

Read More »

ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध हथियार ने बदली जंग की तस्वीर

ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध हथियार इस समय दुनिया की सबसे बड़ी चर्चा बन गए हैं, जहां लेजर तकनीक से ₹300 में ड्रोन गिराने जैसे दावे सामने आ रहे हैं। इस जंग में सिर्फ विनाश नहीं, बल्कि हथियारों की ताकत और नई तकनीक का प्रदर्शन भी हो रहा है। इजरायल और अमेरिका को उम्मीद थी कि कुछ घंटों में ईरान झुक जाएगा, लेकिन ईरान के हथियारों और रणनीति ने युद्ध की दिशा बदल दी। ईरान के खिलाफ इस्तेमाल हो रही गार्क (ग्लोबल ऑटोनॉमस रिकॉनसेंस क्राफ्ट) बोट बेहद खतरनाक मानी जा रही है। बिना पायलट के चलने में सक्षम, 5000 घंटे लगातार ऑपरेशन, रियल टाइम डेटा ट्रांसमिशन, पनडुब्बियों और माइन्स की पहचान, यह बोट समुद्र से

Read More »

महावीर जयंती देवबंद पर उमड़ा जनसैलाब, निकली विशाल शोभायात्रा

देवबंद में महावीर जयंती देवबंद के अवसर पर जैन समाज ने भगवान महावीर स्वामी की 2625वीं जन्म जयंती बड़े उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई। इस दौरान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना हुई और श्रद्धालुओं ने ‘जियो और जीने दो’ के संदेश पर चलने का संकल्प लिया। नगर में जैन समाज की ओर से भव्य पालकी यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।  पालकी यात्रा श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जी सारगवाड़ा से प्रारंभ हुई। इसके बाद श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जी बाहरा से भगवान महावीर स्वामी जी की प्रतिमा को लेकर भव्य पालकी मे विराजमान कर श्री दिगंबर जैन मंदिर कानूनगोयान, हनुमान चौक, मेन बाजार

Read More »

नीतीश कुमार इस्तीफा विधान परिषद, फिर भी सीएम पद पर कायम

बिहार में बड़ी राजनीतिक हलचल के बीच नीतीश कुमार इस्तीफा विधान परिषद से दे चुके हैं, लेकिन फिलहाल वह मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे। उनके इस फैसले के बाद राज्य में नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल ही में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए नीतीश कुमार को संवैधानिक नियमों के तहत 30 मार्च तक विधान परिषद की सदस्यता छोड़नी थी, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। बिहार विधान परिषद में नीतीश कुमार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, जदयू के विधान परिषद सदस्य संजय कुमार सिंह गांधी ने मुख्यमंत्री का त्यागपत्र सभापति

Read More »