पंजाब के डीआईजी ने किसानों के समर्थन में दिया पद से इस्तीफा

Update: 2020-12-13 15:05 GMT

चंडीगढ़। पंजाब के डीआईजी (जेल) लखमिंदर सिंह जाखड़ ने किसान आंदोलन के समर्थन में पद से अपना इस्तीफा दे दिया है। डीआईजी ने कहा कि वह कृषि कानून और किसानों के पक्ष में अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं।

लखमिंदर जाखड़ ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने अपना इस्तीफा राज्य सरकार को भेज दिया है।

इसके साथ ही पंजाब के कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने कृषि कानूनों का विरोध किया है। पंजाबी कवि सुरजीत पातर समेत कई खिलाड़ियों किसान आंदोलन के समर्थन में अपने पुरस्कार सरकार को वापस लौटाने की भी घोषणा की है। आपको बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के हजारों किसान सड़कों पर उतर आए हैं। इन किसानों ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रवेश के कई मार्ग ब्लॉक कर दिए हैं। इन किसानों की मांग है कि इन कृषि कानूनों को वापस लिया जाए। इसके साथ न्यूनत समर्थन मूल्य को लेकर एक कानून बनाया जाए।

Similar News