मोदी सरकार के खिलाफ जंतर-मंतर पर बैठेंगे केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली प्रदेश के लिए केन्द्र सरकार द्वारा लायगे गये विधेयक के खिलाफ धरना का ऐलान किया है।

Update: 2021-03-16 16:49 GMT

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली प्रदेश के लिए केन्द्र सरकार द्वारा लायगे गये विधेयक के खिलाफ धरना का ऐलान किया है। वह एक बार फिर से पीएम मोदी के खिलाफ मोर्चा खोलने का निर्णय कर चुके हैं। केन्द्र सरकार पर उन्होंने दिल्ली सरकार का अस्तित्व ही खत्म करने की साजिश करने के आरोप लगाये हैं। उनके साथ धरने में उनकी पूरी कैबिनेट और विधायक शामिल होंगे।

आम आदमी पार्टी (आप) लोक सभा में सोमवार को पेश किए गए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (संशोधन) विधेयक-2021 के खिलाफ सड़क पर संघर्ष करने जा रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में बुधवार को जंतर मंतर पर पूरी पार्टी प्रदर्शन करेगी।

इसमें दिल्ली की पूरी कैबिनेट, आप विधायक व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इस मौके पर केंद्रीय विधेयक की मुखालफत करने के साथ उसे वापस लेने का केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जाएगा। दिल्ली सरकार की इस मसले में कोशिश केंद्र सरकार को बैकफुट पर लाने की होगी। दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा की केंद्र सरकार संसद में बिल लाकर दिल्ली की चुनी सरकार को कमजोर करने की साजिश कर रही है।

इस बिल के पास होने के बाद दिल्ली की सारी कार्यकारी शक्तियां उपराज्यपाल के पास चली जाएंगी। इससे दिल्ली सरकार के देशभक्ति बजट में लाए गए सभी प्रस्तावों को लागू करने का फैसला उनकी मेहरबानी पर होगा। 

गोपाल राय के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा में मिली करारी हार, एमसीडी उपचुनाव में जीरो सीट मिलने और दिल्ली से लेकर गुजरात तक आम आदमी पार्टी का जन समर्थन बढ़ने से भाजपा परेशान है। भाजपा की केंद्र सरकार अलोकतांत्रिक तरीके से दिल्ली को पुनरू नियंत्रित करने की कोशिश रही है। गोपाल राय ने ने कहा कि कल संसद के अंदर जो संशोधन बिल प्रस्तुत किया गया, वह साफ-साफ इस बात को दिखा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी की मंशा क्या है?

Similar News