शर्मनाक : सौतेली बेटी को हवस का शिकार बनाया, गिरफ्तार

Update: 2020-10-11 06:36 GMT

कानपुर। रिश्तों को शर्मसार करते हुए सौतेले बाप ने नशे में एक 11 साल की मूक-बधिर बच्ची को हवस का शिकार बना लिया। बच्ची की मां की शिकायत पर पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार बर्रा थाना क्षेत्र के निवासी एक मजदूर से 9 साल पहले एक महिला ने दूसरा विवाह किया था। पहले पति से उसकी 11 साल की मूक-बधिर बेटी है।महिला घरों में चौका बर्तन करती है। महिला का कहना है कि गुरुवार दोपहर को शराब के नशे में धुत पति ने 11 वर्षीय मूक-बधिर से दुष्कर्म किया और उसे गला दबाकर मारने की धमकी भी दी।

बच्ची के परेशान रहने पर मां के लौटने के बाद इशारे से किसी तरह पूरा मामला बताया। इसके बाद महिला ने अपने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी अधेड़ को गिरफ्तार कर लिया है।

Similar News