राजभर ने की राष्ट्रपति शासन की मांग

Update: 2020-10-19 04:45 GMT

बरेली। प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने योगी सरकार पर हिटलर शाही का आरोप लगाते हुए बिगड़ती कानून व्यवस्था पर यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। ओमप्रकाश राजभर ने हाथरस और बलिया की घटना पर बोलते हुए कहा कि प्रदेश के हालात बहुत बुरे हैं। सच बोलने वाले पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। सरकार हिटलरशाही पर चल रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए और अगर मुख्यमंत्री में जरा सी भी नैतिकता हो तो उन्हें इस्तीफा देकर गोरखपुर चले जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार अपराधियों को खुद संरक्षण दे रही है। बलिया में आरोपी बीजेपी नेता को पुलिस पकड़ कर लेती है और मुख्यमंत्री के यहां से फोन आने पर उसे छोड़ दिया जाता है। विधायक अपराधी के साथ खड़ा होता है। अपराध कंट्रोल नहीं है पा रहा है। गुंडाराज और भ्रष्टाचार युक्त प्रदेश की सरकार हो गई है। आज पूरे प्रदेश में हत्या, लूट, बलात्कार, डकैती की रोजाना घटनाएं हो रही हैं।

Similar News