नये साल पर आपत्तिजनक हालत में 17 लड़के-लड़कियों को पकड़ा

कमरों की तलाशी ली तो यहां कई प्रेमी जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने दस लड़के व सात लड़कियों को हिरासत में लिया है।;

Update: 2020-12-31 06:42 GMT

मेरठ। मेरठ जनपद के मोदीपुरम में रुड़की रोड स्थित एक होटल में बुधवार को पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने छापा मारकर 17 लड़के-लड़कियों को पकड़ा है। नए साल की पार्टी की आड़ में प्रेमी जोड़े रंगरलियां मना रहे थे। पुलिस ने जोड़ों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

रुड़की रोड स्थित शांति निकेतन कालोनी के अंदर होटल जीनझर है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर होटल को सजाया गया था। कॉलोनी के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि पार्टी की आड़ में होटल में गलत काम हो रहा है। पुलिस ने छापा मारकर कमरों की तलाशी ली तो यहां कई प्रेमी जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने दस लड़के व सात लड़कियों को हिरासत में लिया है। होटल के कमरों से शराब की बोतल व आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया। कुछ युवक शराब के नशे में मिले। 

Similar News