अब पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत भर्ती बेटियों की होगी

मुख्यमंत्री योगी ने किया मिशन शक्ति का शुभारंभ उन्होंने एलान किया कि अब पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत भर्ती बेटियों की होगी। मिशन शक्ति अभियान से 24 सरकारी विभाग तथा अन्तर्राष्ट्रीय और स्थानीय सामाजिक संगठन जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि दुष्कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा उनकी तस्वीरें चौराहों पर लगेंगी।

Update: 2020-10-17 07:25 GMT


गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को गंभीरता से लेकर हुए नवरात्र पर प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान मिशन शक्ति का श्रीगणेश किया। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए समर्पित इस मिशन का शुभारंभ उन्होंनें बलरामपुर में किया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दूसरी ओर लखनऊ में इस अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने एलान किया कि अब पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत भर्ती बेटियों की होगी। मिशन शक्ति अभियान से 24 सरकारी विभाग तथा अन्तर्राष्ट्रीय और स्थानीय सामाजिक संगठन जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि दुष्कर्मियों को बख्शा नहीं जाएगा उनकी तस्वीरें चौराहों पर लगेंगी। 

बलरामपुर की पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मिशन का शुभारंभ किया। नवरात्र के पहले दिन उन्होंने देवीपाटन शक्तिपीठ तुलसीपुर में रात्रि विश्राम के बाद सुबह मां पाटेश्वरी का दर्शन किया। मिशन शक्ति 180 दिनों तक चलेगा। इसके प्रथम चरण में नवरात्र के प्रथम दिन से शुरू होकर विजयादशमी 25 अक्टूबर तक प्रदेश भर में पुलिस को महिला अपराधों को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के लिए कहा गया है। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं की सुरक्षा के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई है। अभियान के दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान के तहत महिला अपराध से जुड़े अधिक से अधिक मामलों में दोषी को सजा दिलाने पर भी जोर रहेगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत आनलाइन छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। 

Similar News