आधा दर्जन कब्रें खोदकर मृत महिलाओं के सिर चुराए

तीनों कब्रों की पहचान मृतकों के परिजनों द्वारा की गई है। इसके अलावा अन्य क्रबों से लाश बाहर निकालकर सिर निकाल लिए गए। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Update: 2021-02-06 07:12 GMT

हापुड। एक कब्रिस्तान से महिलाओं की कब्रें खोदकर उनके शवों से सिर गायब कर दिए जाने की सूचना से सनसनी फैल गई। आशंका है कि तंत्र क्रिया के लिए मृत महिलाओं की कब्रें खोदी गई और उनके सिर गायब किए गए।

हापुड के पिलखुआ कोतवाली क्षेत्र के डुहरी गांव के कब्रिस्तान में आधा दर्जन मृत महिलाओं की कब्रें खुदी हुई मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। इनमें चार महिलाओं के सर शवों के सिर से गायब हैं। जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग कब्रिस्तान पहुंचे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए हापुड़ पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुट गई है। स्थानीय लोगों की बीच चर्चा है कि तांत्रिक क्रियाओं के लिए कब्र खोदी गई हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि तांत्रिक क्रिया में इस्तेमाल के लिए महिलाओं की लाशों से सिर को ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक हापुड़ के जिस कब्रिस्तान में कब्रों को खोदा गया है, वे एक ही गांव की हैं। एक महिला का नाम बानो पत्नी हाजी महरबान बताया गया है, जिनकी मौत अक्टूबर 2020 में हुई थी, वहीं, दूसरी लाश हबीब की पत्नी नूरजहां की है, जिनकी मौत 5 साल पहले हुई थी। तीसरी कब्र सायरा पत्नी शहजाद की खोदी गई, उनकी मौत 11 वर्ष पहले हुई थी। तीनों कब्रों की पहचान मृतकों के परिजनों द्वारा की गई है। इसके अलावा अन्य क्रबों से लाश बाहर निकालकर सिर निकाल लिए गए। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सिर गायब होने की पुष्टि नहीं हो सकी है। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कब्र क्षतिग्रस्त करने के मामले में शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इसके पीछे तांत्रिक क्रिया की संभावना से भी इंकार नहीं किया गया है।

Similar News