गरीबी से तंग पति-पत्नी ने दो मासूम बच्चों को बिलखता छोड आत्महत्या की
मंगलवार की सुबह लवकुश और उनकी पत्नी सीमा कुशवाहा ने खतरनाक फैसला लोते हुए फांसी लगाकर जान दे दी। पति-पत्नी अपने पीछे दो साल की बेटी और बेटे को छोड़ गए हैं।;
ललितपुर। जिले मेंआर्थिक तंगी से परेशान पति-पत्नी ने दो मासूम बच्चों को दुनिया के हवाले छोड खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में शोक है।
सूत्रों के अनुसार तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के खांदी मजरा करीला गांव में लवकुश कुशवाहा काफी समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। मंगलवार की सुबह लवकुश और उनकी पत्नी सीमा कुशवाहा ने खतरनाक फैसला लोते हुए फांसी लगाकर जान दे दी। पति-पत्नी अपने पीछे दो साल की बेटी और बेटे को छोड़ गए हैं। दोनों मासूम बच्चों को देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं। सूचना पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।