आगरा में वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेन्द्र पटेल का कोरोना से निधन

ताजनगरी से भी बुरी खबर आयी। 15 दिन तक कोरोना वायरस से लड़ने के बाद वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेंद्र पटेल का निधन हो गया।;

Update: 2021-04-17 12:40 GMT

आगरा। शनिवार को आगरा के पत्रकार जगत के लिए सबसे बुरी खबर आई। आगरा के वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेंद्र पटेल का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। वह करीब 15 दिन पहले कोरोना पाजिटिव पाए गए थे।

ब्रजेंद्र पटेल कोरोना पाजिटिव होने के बाद कुछ समय के लिए हास्पिटल में भी एडमिट हुए थे। बीच में उनके ठीक होने की खबरें भी आने लगी। लेकिन शनिवार को अचानक उनके निधन की खबर ने आगरा के पत्रकार जगत को बुरी तरह से हिला कर रख दिया है। ब्रजेंद्र पटेल आगरा के वरिष्ठ पत्रकार होने के साथकृसाथ मिलनसार भी थे।

आगरा में उन्होंने कई डिपार्टमेंट की बेहतरीन खबरें प्रकाशित की थीं। पटेल आगरा के कई बड़े अखबारों के साथकृसाथ सहारा समय जैसे न्यूज चैनल में भी काम कर चुके थे। फिलहाल वह हिन्दुस्तान दैनिक अखबार में वरिष्ठ रिपोर्टर के पद पर काम कर रहे थे। साल 2020 में भी आगरा ने कोरोना संक्रमण के संकट के दौरान एक वरिष्ठ पत्रकार को खोया था। यहां पर दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार पंकज कुलश्रेष्ठ की मई 2020 में कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गयी थी। 

Similar News