भाजपा का नारी निकेतन वंदन सम्मेलन में महिला कार्यकर्ताओं में हुई जमकर मारपीट

Update: 2023-10-18 08:15 GMT

उरई में कालपी में भाजपा के नारी निकेतन बंधन सम्मेलन में दो भाजपा महिला कार्यकर्ता आपस में भिड़ गई, जिससे अफरा तफरी मच गई। एक पक्ष की महिला कार्यकर्ता के साथ आए लोगों ने भी महिला कार्यकर्ता के साथ जमकर मारपीट की। इसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कालपी के राम वाटिका में आयोजित भाजपा के नारी निकेतन वंदन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा पूर्व मंत्री अर्चना पांडे भी पहुंची थी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दो महिला कार्यकर्ता आपस में किसी बात को लेकर भीड़ गई, जिससे बीच सड़क पर मारपीट होने लगी। महिला एक दूसरे की बाल खींचते हुए मारपीट करने लगीं। तभी एक पक्ष की महिला कार्यकर्ता के साथ आए एक व्यक्ति ने भी महिला कार्यकर्ता को मारना पीटना शुरू कर दिया। घटना से हड़कंप मच गया। इस संबंध में जब वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से जानकारी लेनी चाहिए ,तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इन्कार कर दिया। बता दें कि एक तरफ भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण की बात कर रही है। वहीं, पार्टी के नारी वंदन कार्यक्रम के दौरान महिला कार्यकर्ता एक दूसरे के साथ मारपीट करती हुई नजर आईं। यह सब मारपीट और हंगामे का सिलसिला काफी देर तक चलता रहा।

Similar News