AMU कैंपस शूटआउट: शिक्षक की हत्या, सुरक्षा पर उठे सवाल

अलीगढ़।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) परिसर में बुधवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक शिक्षक की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना मौलाना आज़ाद लाइब्रेरी के पास स्थित कैंटीन क्षेत्र में हुई, जिससे छात्रों और कर्मचारियों में दहशत फैल गई।

जानकारी के अनुसार, शिक्षक रात्रि भोजन के बाद अपने दो सहयोगियों के साथ परिसर में टहलते हुए कैंटीन की ओर पहुंचे थे। रात करीब 9:30 बजे बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान शिक्षक के सिर में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली चलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-बाइक सवार तीन लुटेरे बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक घायल

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिक्षक को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान राव दानिश के रूप में हुई है। वे पूर्व में एएमयू के छात्र रह चुके थे और वर्तमान में एबीके यूनियन स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। उनके माता-पिता दोनों एएमयू से सेवानिवृत्त शिक्षक बताए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  भोजपुरी अभिनेता व गोर्खपुर के सांसद रवि किशन को फोन पर जान से मारने की धमकी, आरोपी ने अपना नाम-पता कहा

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नीरज कुमार जादौन स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही, हाल के दिनों में कैंपस में बाहरी लोगों की अवैध आवाजाही की शिकायतों को भी जांच के दायरे में लिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  सोशल मीडिया पर पीएम-सीएम पर टिप्पणी करने वाले को सिखाया सख्त सबक

पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  सोशल मीडिया पर पीएम-सीएम पर टिप्पणी करने वाले को सिखाया सख्त सबक बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार निगरानी

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »

खतौली में एलपीजी की कालाबाजारी, सभासदों ने सीएम व डीएम से की शिकायत

रिफिल सिलेंडर 1500-1600 रुपये में बेचने का आरोप, बुकिंग के बावजूद उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही आपूर्ति मुजफ्फरनगर। खतौली कस्बे में दो गैस एजेंसियों पर एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी के गंभीर आरोप लगे हैं। नगर पालिका परिषद के सभासदों ने इस मामले को लेकर जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर जांच और कार्रवाई की मांग की है। खतौली कस्बे में एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर विवाद सामने आया है। नगर पालिका परिषद खतौली के सभासद सौरभ जैन, पुष्पा रानी, अमित कुमार, प्राची वर्मा और अहतेशाम ने कस्बे की दो गैस एजेंसियों—चौधरी इंडियन गैस सर्विस और प्रीत इंडियन गैस सर्विस—पर सिलेंडरों की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया

Read More »