चकबंदी में भ्रष्टाचार को लेकर भाकियू में आक्रोश, ब्लॉक मुख्यालय पर होगी पंचायत

यूनियन अध्यक्ष नरेश टिकैत के निर्देश पर 13 को आंदोलन की तैयारी, चरथावल ब्लॉक में होगा अनिश्चितकालीन धरना

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद में चकबंदी प्रक्रिया में गड़बड़ियों और किसानों की अनदेखी को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने व्यापक आंदोलन की शुरुआत कर दी है। एक ओर चरथावल ब्लॉक में चकबंदी घोटाले के विरोध में अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा की गई है, तो दूसरी ओर ग्राम न्यामू में पंचायत के दौरान किसानों के आक्रोश ने प्रशासन को वार्ता के लिए मजबूर कर दिया। देर रात ही अफसर मुख्यालय की ओर कूच करते किसानों के बीच पहुंचे और उनको समझाने का प्रयास किया, एक बार की वार्ता विफल होने के बाद पुलिस फोर्स के साथ किसानों को आगे रास्ते में रोका गया तो वो धरने पर बैठ गये। इसके साथ ही अब यूनियन ने मुख्यालय घेराव कर पंचायत करने का ऐलान करते हुए किसानों से भारी संख्या में पहुंचने की अपील की है।
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के निर्देश पर चरथावल ब्लॉक में चकबंदी के नाम पर हो रहे व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष नवीन राठी ने बताया कि 13 अक्टूबर से चरथावल में चकबंदी को लेकर बनी समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर ब्लॉक चरथावल मुख्यालय पर स्थित चकबंदी कार्यालय पर ब्लॉक अध्यक्ष संजय प्रधान के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू होगा। यह धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक किसानों की सभी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता। भाकियू का आरोप है कि चकबंदी विभाग में मनमाने तरीके से नक्शे बदले गए हैं और किसानों की जमीनों के साथ धोखा हुआ है। आरोप लगाया कि चकबंदी के कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। संगठन का कहना है कि इस मुद्दे पर यदि शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को जिला स्तर से बढ़ाकर राज्य स्तर पर ले जाया जाएगा।

इससे पहले शुक्रवार को ग्राम न्यामू में चकबंदी घोटाले के खिलाफ आयोजित भाकियू पंचायत ने प्रशासन को झुकने पर मजबूर कर दिया। पंचायत में चकबंदी विभाग के अधिकारी उपस्थित नहीं हुए, जिससे आक्रोशित हजारों किसानों ने भाकियू नेता विकास शर्मा के नेतृत्व में पैदल मार्च करते हुए मुजफ्फरनगर कलेक्ट्रेट के लिए कूच कर दिया। ग्राम नगला राई के पास एसडीएम सदर, चकबंदी अधिकारी और पुलिस फोर्स ने किसानों को रोका और तीन दौर की वार्ता हुई। अंतिम दौर में हल्का पटवारी को तुरंत हटाने और 15 दिन के भीतर गलत नक्शे को बदलकर सही नक्शा बनाने पर सहमति बनी। वार्ता में भाकियू के जिला अध्यक्ष नवीन राठी और प्रदेश महासचिव योगेश शर्मा ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। किसानों को चकबंदी में आई सभी खामियों को सुधारने का भरोसा दिया गया। इस मौके पर सीटू त्यागी, कुशलपाल प्रधान, अंकित जोशी, समीम ठेकेदार, कुलदीप कपिल त्यागी, जय कुमार, नकुल त्यागी, फुरकान त्यागी, जुनैद त्यागी, चोना, मांगेराम, विनोद, रजनीश, अशोक, बोबी, समंदर सेन, किरण, भानु, अनुज त्यागी, राजीव शर्मा सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में वार्ड 20 के सभासद हनी पाल चंदेल का निधन

Also Read This

आशु हत्याकांड नानौता: चार महीने बाद प्रेम प्रसंग से खुला राज

आशु हत्याकांड नानौता में चार महीने बाद सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार आशु का मुहल्ले की ही शादीशुदा महिला रूबी से प्रेम प्रसंग था। आरोप है कि रूबी ने अपने पहले प्रेमी सोनू के साथ मिलकर आशु की हत्या कर दी। पुलिस ने  दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का माना गया था, लेकिन आगे की पड़ताल में हत्या की साजिश सामने आई। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पुलिस मुठभेड़ में 5 शातिर गौकश गिरफ्तार, 3 को लगी गोलीपुलिस के मुताबिक गंगोह के मुहल्ला मखदूमसराय बड़ा बगड़ निवासी आशु का शव 12 नवंबर 2025 को नानौता के रुहाड़ा तालाब

Read More »

उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में संपत्ति रजिस्ट्रेशन और बस सेवा पर बड़ा निर्णय

उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 31 प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिनमें से 30 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई, जबकि तीन प्रस्तावों को फिलहाल रोक दिया गया। बैठक में संपत्ति रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने, ग्रामीण बस सेवा विस्तार और शिक्षकों को कैशलेस इलाज जैसे कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।  सरकार ने यह भी तय किया कि अब किसी भी संपत्ति के रजिस्ट्रेशन से पहले विक्रेता का नाम खतौनी में मिलान करना अनिवार्य होगा, ताकि फर्जीवाड़े पर रोक लगाई जा सके।  उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में संपत्ति रजिस्ट्रेशन को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया गया। अब यदि किसी व्यक्ति को अपनी

Read More »

अवैध पशु तस्करी का भंडाफोड़, 14 पशुओं समेत दो पिकअप बरामद

नगर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, सहारनपुर ले जाए जा रहे थे भैंस व कटड़े मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में नगर कोतवाली पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 14 पशुओं से भरी दो पिकअप गाड़ियों को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। चेकिंग अभियान के दौरान नगर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बड़कली कट के पास से दो बोलेरो पिकअप वाहनों को रोककर जांच की। जांच के दौरान दोनों वाहनों में अवैध तरीके से 14 पशु भरे मिले, जिनमें एक भैंस, छह कटड़े और

Read More »

मुजफ्फरनगर-भयंकर हादसे में गन्ना तौल सेंटर के चौकीदार की मौत

गांव भनवाड़ा में आमने-सामने टकराई दो बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल गन्ना सेंटर पर ड्यूटी के लिए जा रहा था बाइक सवार खालिद, एक छात्र भी गंभीर मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुए एक भयंकर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा भनवाड़ा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर होने से हुआ। मृतक की पहचान भनवाड़ा निवासी 50 वर्षीय खालिद पुत्र मुन्फेद के रूप में हुई है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-पुलिस मुठभेड़ में 5 शातिर गौकश गिरफ्तार, 3 को लगी गोलीबताया जा रहा है कि खालिद अपनी बाइक से गन्ना

Read More »

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई बंद, कई राज्यों में सप्लाई पर रोक

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई बंद होने से देश के कई राज्यों में होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। गैस किल्लत को देखते हुए केंद्र सरकार ने पूरे देश में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 लागू कर दिया है। हॉर्मुज जलमार्ग के रास्ते गैस सप्लाई बाधित होने के बाद यह कदम उठाया गया है। दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में फिलहाल कॉमर्शियल गैस की सप्लाई रोक दी गई है। कॉमर्शियल गैस की सप्लाई रुकने से छोटे होटल, ढाबे और भोजनालय चलाने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई जगहों पर होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की नौबत आ गई

Read More »