25 हजार का इनामी पशु तस्कर मुठभेड़ में गिरफ्तार

वाराणसी। वाराणसी जिले की पुलिस की संयुकत टीम ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल तक फैले गौ-तस्करी नेटवर्क के बारे में अहम जानकारी सामने आई है। वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह 25 हजार रुपये के इनामी पशु तस्कर गोविंद सिंह निवासी कैमूर, बिहार को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पैर में लगी गोली लगने से घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी का पूर्वी यूपी के कई जिलों में नेटवर्क है। उस पर अलग- अलग जिलों में नौ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में उसने उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल तक फैले गौ-तस्करी नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। गोमती जोन के डीसीपी आकाश पटेल ने बताया कि थाना बड़ागाव एवं थाना फूलपुर की संयुकत पुलिस टीम ने रामेश्वर के निकट वरुणा पुल के पास दबिश दी। इस दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाबी फायरिंग में गोविंद के पैर में गोली लगी। बिहार के कैमूर निवासी गोविंद सिंह के खिलाफ नौ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में इस पूरे नेटवर्क में शामिल कई अपराधियों के नाम सामने आए हैं। जिनके खिलाफ गोमती जोन पुलिस आगे भी कठोर कार्रवाई करेगी। गिरफ्तार गोविंद सिंह ने पुलिस की पूछताछ में पशु तस्करी के अंतर्राज्यीय नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। यह नेटवर्क पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों से लेकर बिहार और पश्चिम बंगाल तक फैला हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  चाट बाजार के वेंडरों को मिला राकेश टिकैत का साथ

Also Read This

पीएम मोदी बंगाल रैली में बड़ा हमला, बोले- बंगाल में अपराधियों को खुली छूट

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित पीएम मोदी बंगाल रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है और बहन-बेटियों के खिलाफ दिल दहलाने वाले अपराध लगातार सामने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य में विकास योजनाओं को भी राजनीतिक कारणों से प्रभावित किया गया है, जिससे गरीबों को उनका लाभ नहीं मिल पा रहा है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। यह रैली पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा

Read More »

बिजनौर लापता छात्राएं हरिद्वार में मिलीं, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

बिजनौर लापता छात्राएं मामले में राहत भरी खबर सामने आई है। बोर्ड परीक्षा देने के बाद अचानक गायब हुई छह छात्राओं को पुलिस ने उत्तराखंड के हरिद्वार से सकुशल बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस ने सभी छात्राओं की काउंसलिंग कराई और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इस घटना के बाद छात्राओं के परिजनों और क्षेत्र के लोगों में चिंता का माहौल बन गया था। बिजनौर के एक इंटर कॉलेज में गुरुवार को बोर्ड परीक्षा देने के बाद छह छात्राएं अचानक लापता हो गई थीं। गुरुवार रात से ही परिजनों ने छात्राओं की तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को परेशान परिजन चांदपुर थाने पहुंचे और घटना की सूचना देकर

Read More »

साफ्टवेयर इंजीनियर बना साधु, 15 साल पहले छोड़ गया था पत्नी और बच्चे, अचानक लौटा तो घरवाली ने कर दी पिटाई

मथुरा- मथुरा- बलदेव क्षेत्र में 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर प्रेमिका के साथ रहने वाला युवक साधु के वेश में लौट आया। राया के मांट रेलवे क्रॉसिंग पर पत्नी ने उसे पकड़ लिया, जिसके बाद भीड़ ने कार का शीशा तोड़कर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस उसे थाने ले गई। मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 15 साल पहले पत्नी और बच्चों को छोड़कर गया पति अचानक ही साधु के वेष में लौटा। सूचना मिलते ही पत्नी ने उसकी पीछा शुरू कर दिया। मांट रेलवे क्रॉसिंग पर उसे पकड़ लिया। इस दौरान पति की पिटाई कर दी। इस

Read More »