देवबंद: लखनौती फायरिंग केस में दो और आरोपी गिरफ्तार, तमंचे और कारतूस बरामद
देवबंद (ब्यूरो)। कोतवाली पुलिस ने लखनौती गांव में हुई फायरिंग की वारदात के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से 315 बोर के दो तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।…
