यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर मुठभेड़, बरला का अजहर साथी सहित घायल
मुजफ्फरनगर। देहरादून के प्रेमनगर में हुए बहुचर्चित रोहित नेगी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी, पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद अजहर त्यागी और उसके साथी आयुष उर्फ सिकंदर को उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा पर मुठभेड़ के दौरान धर दबोचा। यह मुठभेड़ शुक्रवार तड़के मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरला गांव के पास हुई।…
