पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंककर्मियों का प्रदर्शन, एकदिवसीय हड़ताल

यूएफबीयू के आह्वान पर मुजफ्फरनगर में सैकड़ों बैंक कर्मचारी-अधिकारी सड़कों पर उतरे, सरकार की उदासीनता पर जताया आक्रोश

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में मंगलवार को बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों का आक्रोश खुलकर सामने आया। लंबे समय से लंबित मांगों, विशेष रूप से सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने को लेकर केंद्र सरकार की चुप्पी के विरोध में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के बैनर तले विशाल प्रदर्शन और एकदिवसीय हड़ताल का आयोजन किया गया।

मंगलवार को प्रातः 9.30 बजे भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा रेलवे रोड, मुजफ्फरनगर के समक्ष भारतवर्ष में कार्यरत बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों के शत-प्रतिशत प्रतिनिधित्व करने वाले नौ बैंक यूनियनों के साझा मंच यूएफबीयू के आह्वान पर एक विशाल प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन के साथ ही जिले के समस्त बैंक कर्मचारी व अधिकारी पूरे दिन की एकदिवसीय हड़ताल पर रहे। प्रदर्शन की शुरुआत करते हुए यूएफबीयू के जिला अध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश बैंक एम्प्लाइज यूनियन (यूपीबीईयू) मुजफ्फरनगर के जिला मंत्री आर.पी. शर्मा ने कहा कि 8 मार्च 2024 को हुए पिछले द्विपक्षीय समझौते में बैंक यूनियनों और बैंक प्रबंधन के बीच सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग व्यवस्था लागू करने पर सहमति बन चुकी थी। इस सहमति के अंतर्गत बैंककर्मियों ने प्रतिदिन अधिक समय तक कार्य करने पर भी सहमति व्यक्त की थी। यह प्रस्ताव संस्तुति सहित केंद्र सरकार को भेजा गया, लेकिन दुर्भाग्यवश सरकार ने अब तक इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया।

इसे भी पढ़ें:  अन्तरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि बार-बार आंदोलन के बावजूद केवल झूठे आश्वासन ही दिए गए, जिससे बैंक यूनियनों के सामने हड़ताल जैसे कठोर कदम उठाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि जब तक उनकी न्यायसंगत मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलनात्मक कार्यक्रम जारी रहेंगे। प्रदर्शन को तेजराज गुप्ता (अध्यक्ष, पीएनबीपीए), मुकेश भार्गव, गौरव किशोर (सी.ओ. कन्वीनर, यूएफबीयू), फतेह सिंह (अध्यक्ष, एआईपीएनबीओए, मुजफ्फरनगर), सचिन चौधरी (डीजीएस, मेरठ मॉड्यूल, एसबीआई), अनंगपाल (जोनल सेक्रेटरी, एसबीआई), जितेंद्र बालियान (ब्रांच सेक्रेटरी, एसबीआई), कृष्णा रॉयल, उमेश (जिला मंत्री, स्टेट बैंक) तथा यशवीर सिंह (अध्यक्ष, जिला सहकारी बैंक एवं यूपीबीईयू मुजफ्फरनगर) ने भी संबोधित किया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR_गौशाला में कई गौवंशों की मौत से मचा हड़कंप, आधी रात हुआ अंतिम संस्कार

प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, किंतु बैंक यूनियनों ने साफ कर दिया कि यदि सरकार ने शीघ्र निर्णय नहीं लिया तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि बैंककर्मियों पर बढ़ते कार्यभार, स्टाफ की कमी और कामकाजी परिस्थितियों में सुधार के लिए पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह समय की आवश्यकता है। उन्होंने केंद्र सरकार और बैंक प्रबंधन से कर्मचारियों की मांगों को गंभीरता से लेने की अपील की। प्रदर्शन के दौरान उपस्थित सैकड़ों बैंक कर्मचारी एवं अधिकारियों ने सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर अपना रोष प्रकट किया। प्रदर्शन को सफल बनाने में राजीव जैन, बी.के. सूर्यवंशी, लक्ष्मण सिंह, रविंद्र सिंह, डी.के. बंसल, प्रदीप मलिक, संजय, कपिल, मोनू, राजेश, रजनीश गुप्ता, दीपांकर, अभिलाष, अनुज शर्मा, संजीव जैन सहित अनेक साथियों का विशेष योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें:  25 लाख का 68 किलो गांजा बरामद, एक शातिर तस्कर गिरफ्तार

Also Read This

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  नेताजी के घर पर था बकाया, चीफ ने विद्युत मीटर उखड़वायाजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में थाना देवबंद

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  नेताजी के घर पर था बकाया, चीफ ने विद्युत मीटर उखड़वाया बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार निगरानी करती

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »