बाराबंकी हादसा: बिठूर से लौट रही अर्टिगा ट्रक से टकराई, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

बाराबंकी में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की जान चली गई। देवा क्षेत्र के कुतलूपुर गांव के पास बिठूर से गंगा स्नान कर लौट रही एक अर्टिगा कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 14 फीट लंबी कार सिमटकर लगभग 7 फीट की रह गई।

कार में सवार ज्वेलर प्रदीप सोनी (60), उनकी पत्नी माधुरी (55), बेटे नितिन (35) और नैमिष (15), ड्राइवर श्रीकांत शुक्ला (50) और बालाजी मिश्रा (55) की मौके पर ही मौत हो गई। दो घायल यात्रियों, इंद्र कुमार (50) और विष्णु (15), को लखनऊ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें:  ऑपरेशन सवेराः तीन जिलों में 104 तस्कर गिरफ्तार, 13.30 करोड़ का मादक पदार्थ जब्त

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक तेज रफ्तार में था और सामने से आ रही अर्टिगा अनियंत्रित होकर सीधी ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भयानक थी कि आसपास के लोग तेज धमाके जैसी आवाज सुनकर दहशत में आ गए। हादसे के बाद कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और आगे बैठे लोगों के शव सीटों से चिपक गए।

इसे भी पढ़ें:  संभल हिंसा मामला: ASP अनुज चौधरी समेत 20 पुलिसकर्मियों पर FIR के आदेश

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सभी शवों और घायलों को बाहर निकाला। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया, जबकि क्षतिग्रस्त वाहनों को जेसीबी की मदद से सड़क से हटाया गया।

इसे भी पढ़ें:  ENCOUNTER--शातिर चोरों से पुलिस की मुठभेड़, दो घायल, पांच गिरफ्तार

इस भीषण दुर्घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में ट्रक की तेज रफ्तार हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।

Also Read This

देवबंद में अवैध मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान, एक दुकान का चालान

खाद्य सुरक्षा टीम और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, कई दुकानों की जांच कर दिए गए आवश्यक निर्देश देवबंद (13 मार्च 2026)। जनपद सहारनपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना देवबंद पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बा देवबंद में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया और एक दुकान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान किया गया। इसे भी पढ़ें:  ग्रेटर नोएडा: चार्टर्ड अकाउंटेंट की पत्नी ने बेटे संग 13वीं मंजिल से छलांग लगाई, दोनों की मौतजानकारी के अनुसार शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार

Read More »

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  अखिलेश का फैसला-यूपी में नेता प्रतिपक्ष होंगे माता प्रसाद पांडे बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार निगरानी करती रही।

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »