भारतीय किसान यूनियन ने उत्तराखंड की सभी इकाइयाँ कीं भंग

प्रदेश प्रभारी से लेकर जिला प्रभारियों तक सभी को किया गया प्रभारमुक्त, जल्द होगी नई समिति की घोषणा

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की उत्तराखंड प्रदेश समन्वय समिति ने बड़ा संगठनात्मक निर्णय लेते हुए प्रदेश प्रभारी सहित मंडल व जिलों के सभी प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से प्रभारमुक्त कर दिया है। यह निर्णय उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति और समन्वय समिति के विचार-विमर्श के बाद शीर्ष नेतृत्व द्वारा लिया गया है। इसके लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर केन्द्रीय कार्यालय की ओर से सूचना जारी कर दी है।
यूनियन के शीर्ष नेतृत्व की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उत्तराखंड प्रदेश से संबंधित सभी पदाधिकारियों को उनके दायित्वों से मुक्त किया जा रहा है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि निकट भविष्य में प्रदेश स्तर पर एक बैठक आयोजित कर संगठन की नई संरचना, जिम्मेदारियाँ और आगामी कार्यक्रमों को लेकर समिति के माध्यम से निर्णय लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  EMI न भरने पर बैंक दूर से बंद कर सकेंगे खरीदा गया प्रोडक्ट, RBI बना रहा नई व्यवस्था

बताया गया है कि चार दिन पहले सोशल मीडिया पर भाकियू देहरादून जिला अध्यक्ष की नई नियुक्ति से संबंधित एक सूचना वायरल हुई थी, जिस पर संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने कड़ी आपत्ति जताई थी। राष्ट्रीय समन्वय समिति ने तत्काल इस नियुक्ति को अवैध और नियम विरुद्ध घोषित करते हुए निरस्त कर दिया था। भाकियू के शीर्ष नेतृत्व ने यह स्पष्ट किया था कि बिना अनुमोदन या संगठनात्मक प्रक्रिया के किसी भी स्तर पर की गई नियुक्ति अनुशासनहीनता मानी जाएगी। इसी अनुशासन को पुनः स्थापित करने के उद्देश्य से उत्तराखंड राज्य की सभी इकाइयों को भंग कर दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार, प्रदेश में संगठन को नई ऊर्जा और पारदर्शिता देने के लिए जल्द ही नई कमेटी गठित की जाएगी। भाकियू के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि उत्तराखंड में किसान हितों के मुद्दों को सशक्त रूप से उठाने के लिए संगठनात्मक एकजुटता आवश्यक है, और यही इस कदम का प्रमुख उद्देश्य है। भाकियू की प्रदेश स्तरीय बैठक की तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी, जिसमें नई कार्यकारिणी और आगामी आंदोलनों की रणनीति पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  श्री बालाजी जयंतीः थम गई शहर की रफ्तार, हर कदम भक्तों की कतार

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  गंगा से रेत निकाल रहे मजदूर को खींचकर ले गया मगरमच्छजनसंपर्क

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »