पंजाब में नया शीशमहल’: बीजेपी का केजरीवाल पर आरोप, AAP बोली—फर्जी दावा, अलॉटमेंट लेटर दिखाएं

नई दिल्ली |दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक बार फिर ‘शीशमहल’ बनवाने का आरोप लगाया है। दिल्ली बीजेपी ने सोशल मीडिया पर गूगल अर्थ की सैटेलाइट तस्वीरें साझा करते हुए दावा किया है कि केजरीवाल ने अब पंजाब में भी एक आलीशान बंगला तैयार करवाया है।

 BJP का आरोप — “पंजाब में बन गया दूसरा शीशमहल”

दिल्ली बीजेपी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर साझा की गई सैटेलाइट इमेज के साथ लिखा गया — “Big Breaking: आम आदमी का ढोंग करने वाले केजरीवाल ने तैयार करवाया एक और भव्य शीशमहल। दिल्ली का शीशमहल खाली होने के बाद अब पंजाब के ‘सुपर सीएम’ अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ में दिल्ली से भी शानदार शीशमहल बनवा लिया है। सेक्टर-2 में CM कोटे की 2 एकड़ की 7-स्टार सरकारी कोठी अब केजरीवाल को मिल गई है।” बीजेपी ने यह भी दावा किया कि बंगला चंडीगढ़ प्रशासन के अधीन क्षेत्र में स्थित है, और यह “CM कोटे की सबसे आलीशान सरकारी कोठी” है। राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने भी इस दावे को साझा करते हुए केजरीवाल पर सवाल उठाए।

 AAP का पलटवार — “फर्जी दावे से BJP बौखला गई”

आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के आरोपों को पूरी तरह फर्जी और भ्रामक बताया है। AAP ने कहा कि यह तस्वीर सीएम कैंप ऑफिस की पुरानी सैटेलाइट इमेज है, जिसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। AAP के आधिकारिक ‘X’ हैंडल पर लिखा गया —“जब से प्रधानमंत्री की फर्जी यमुना कहानी पकड़ी गई है, बीजेपी बौखला गई है। अब वो फर्जी यमुना, फर्जी प्रदूषण, फर्जी बारिश के बाद फर्जी शीशमहल की कहानी बना रही है। चंडीगढ़ का प्रशासन बीजेपी के पास है — वही कुछ बनवा सकता है। अगर केजरीवाल जी को घर अलॉट हुआ है तो दिखाएं अलॉटमेंट लेटर।” पार्टी ने यह भी कहा कि “सीएम कैंप ऑफिस की सैटेलाइट तस्वीर को 7-स्टार बंगले का दावा बताना, बीजेपी की निराशा और घबराहट का संकेत है।”

‘शीशमहल विवाद’ नया नहीं है। इससे पहले दिल्ली में भी केजरीवाल के सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास को लेकर बीजेपी ने महंगे नवीनीकरण का मुद्दा उठाया था। अब पंजाब में नया आरोप सामने आने से यह विवाद दोबारा गरमाता दिख रहा है। हालांकि चंडीगढ़ प्रशासन, जो सीधे केंद्र सरकार के अधीन है, ने इस मामले पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

इसे भी पढ़ें:  देश की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन शुरू, प्लेन जैसा लग्जरी सफर मिलेगा यात्रियों को

Also Read This

महिलाओं को कोई काम नहीं देगा: पीरियड्स लीव पर CJI की टिप्पणी, अनिवार्य छुट्टी की याचिका पर सुनवाई से इनकार

नई दिल्ली-  सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के लिए मासिक धर्म अवकाश पर राष्ट्रीय नीति बनाने की मांग वाली पीआईएल पर सुनवाई से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि इसे कानूनन अनिवार्य करने से नियोक्ता महिलाओं को नौकरी देने से बच सकते हैं और इससे लैंगिक रूढ़ियां मजबूत हो सकती हैं। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को महिलाओं कर्मचारियों और छात्राओं के लिए देशभर में मासिक धर्म अवकाश नीति की मांग करने वाली एक जनहित याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। अदालत ने याचिका खारिज करते हुए कहाए ऐसी नीति अनजाने में लैंगिक रूढ़िवादिता को बढ़ावा दे सकती है और इससे महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर कम हो

Read More »

तेजी से झड़ रहे हैं आपके बाल? कहीं पाचन की गड़बड़ी तो नहीं है इसकी वजह

  बालों के झड़ने के लिए जेनेटिक्स को एक बड़ा कारण माना जाता है, मतलब अगर आपके पिता को बाल झड़ने की या गंजेपन की समस्या रही है तो बच्चों में इसका खतरा अधिक होता है। पुरुष ही नहीं महिलाएं भी हेयर फॉल से परेशान देखी जा रही हैं। पीसीओएस, थायरॉयड की समस्या और पोषण की कमी की वजह से महिलाओं में बालों से संबंधित दिक्कतें होती हैं।  लाइफस्टाइल और आनुवांशिकता के अलावा अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बाल झड़ने के लिए गट हेल्थ यानी आंतों से संबंधित समस्याओं को भी जिम्मेदार बताया है। मतलब अगर आपका पाचन गड़बड़ है तो इस वजह से भी बाल झड़ सकते हैं। आइए इस

Read More »

तरुण खटीक कैंडल मार्च मुजफ्फरनगर: न्याय की मांग को उमड़ा जनसैलाब

दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण खटीक की हत्या के विरोध में तरुण खटीक कैंडल मार्च मुजफ्फरनगर में  शाम निकाला गया। खटीक समाज के सैकड़ों लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त करते हुए न्याय की मांग उठाई और दोषियों को सख्त सजा देने की अपील की। कैंडल मार्च में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए और हाथों में मोमबत्तियां लेकर शहर में शांतिपूर्ण रैली निकाली। इसे भी पढ़ें:  देश की पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन शुरू, प्लेन जैसा लग्जरी सफर मिलेगा यात्रियों कोतरुण खटीक कैंडल मार्च मुजफ्फरनगर: महावीर चौक से शिव चौक तक रैली कैंडल मार्च की शुरुआत महावीर चौक से हुई। इसके बाद लोग

Read More »

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बुढ़ाना जमीन रजिस्ट्री: परिवार संग पहुंचे तहसील

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे में नवाजुद्दीन सिद्दीकी बुढ़ाना जमीन खरीद चर्चा का विषय बन गई है। बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने यहां करीब 55 बीघा कृषि भूमि खरीदी है, जिसकी कीमत लगभग छह करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस भूमि की रजिस्ट्री बुढ़ाना तहसील स्थित उप निबंधक कार्यालय में उनके नाम कराई गई। बताया गया है कि यह जमीन बुढ़ाना बांगर क्षेत्र में स्थित है और इसे अभिषेक जैन सहित सात लोगों से खरीदा गया है। इसे भी पढ़ें:  अनिल अंबानी का 3716 करोड़ का अबोड घर जब्त, ईडी की बड़ी कार्रवाई जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपने परिजनों और भाई फिल्म प्रोड्यूसर फैजुद्दीन सिद्दीकी के साथ बुढ़ाना

Read More »