भाजपा जिला कार्यसमिति का गठन: श्वेता व आंचल उपाध्यक्ष, ममता मंत्री बनीं

प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने किया मुजफ्फरनगर जिला कार्यसमिति का पुनर्गठन

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती देने के उद्देश्य से जनपद मुजफ्फरनगर की 112 सदस्यीय नई जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। इस नई कमेटी में 27 पदाधिकारी हैं, जबकि 85 सदस्य शामिल किये गये हैं।

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद जारी की गई इस सूची में पुराने और सक्रिय कार्यकतार्ओं के अनुभवों को वरीयता दी गई है। साथ ही इसमें चार महिलाओं को भी महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर, नगरीय निकाय चुनाव में चेयरमैन पद के लिए टिकट की दावेदार रहीं पूर्व चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद शर्मा की पुत्रवधु श्वेता कौशिक और मूलचंद रिसोर्ट की डायरेक्टर समाजसेवी ममता अग्रवाल और अंजली चौधरी के नाम भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  पालिकाः तीसरे दिन टूटा आंदोलन का तिलिस्म, हड़ताल समाप्त

जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति प्राप्त होने के उपरांत जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है। घोषित कार्यसमिति में 27 पदाधिकारी बनाये गये हैं, इनमें आठ उपाध्यक्ष, आठ मंत्री और तीन महामंत्री बनायें गये हैं। संगठन ने विनीत कश्यप, रोहताश पाल, विशाल गर्ग, विजय प्रजापति, अंजली चौधरी, आँचल तोमर, सचिन पावटी और डॉ. श्वेता कौशिक को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्वेता कौशिक इससे पहले महिला मोर्चा में विभिन्न पदों के साथ बिजनौर और संभल जिलों की प्रभारी के रूप में अपनी संगठनात्मक क्षमता सिद्ध कर चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें:  अखिलेश यादव ने सपा सांसद इकरा हसन को जन्मदिन का सरप्राइज, ताज होटल में हुआ खास कार्यक्रम

अमरजीत गुर्जर को जिला कोषाध्यक्ष का दायित्व मिला

संगठन के सुचारू संचालन के लिए शरद शर्मा, सुनील दर्शन और संजय गर्ग को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। संजय गर्ग पहले संगठन में जिला उपाध्यक्ष थे, जबकि शरद शर्मा को रिपीट किया गया है। जिला मंत्री के पदों पर शाहपुर के पूर्व चेयरमैन प्रमेश सैनी, रविकांत पाल, जोगेन्द्र गुर्जर, अनुज सहारावत, सुरेंद्र कश्यप, दिनेश पुंडीर और विनीत चौहान के साथ ही ममता अग्रवाल को जिम्मेदारी मिली है। अमरजीत गुर्जर को जिला कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कथा वाचक साध्वी विश्वेश्वरी ने भी बालाजी धाम से मोड़ा मुंह

पूर्व सभासद पवन अरोरा बने जिला मीडिया प्रभारी

पार्टी ने सोशल मीडिया और प्रचार तंत्र को आधुनिक बनाने के लिए रक्षित नामदेव को ही सोशल मीडिया प्रभारी नामित किया है। लवी विकल को सह सोशल मीडिया प्रभारी और पुरोहित उटवाल को आईटी संयोजक बनाया है। मीडिया प्रबंधन के लिए पूर्व सभासद पवन अरोड़ा को मीडिया प्रभारी तथा अरुण शर्मा व पंकज महेश्वरी को सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। संदीप कुमार कार्यालय प्रभारी की भूमिका निभाएंगे। इसके साथ ही 85 कार्यकतार्ओं को जिला कार्यसमिति में सदस्य बनाया गया है। इनमें 19 महिला कार्यकर्ता शामिल हैं।

Also Read This

मुजफ्फरनगर में बिंदल ग्रुप पर आयकर विभाग की रेड

मुजफ्फरनगर के औद्योगिक क्षेत्र में आज सुबह बिंदल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज पर आयकर विभाग द्वारा कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। इस कार्रवाई के बाद पूरे औद्योगिक और व्यापारिक क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की विशेष टीम दिल्ली से पहुंची और गोपनीय योजना के तहत विभिन्न स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की। तड़के सुबह टीमों ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर चिन्हित परिसरों पर पहुंचकर जांच शुरू की। इसे भी पढ़ें:  पालिकाः तीसरे दिन टूटा आंदोलन का तिलिस्म, हड़ताल समाप्तबताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान सभी परिसरों को नियंत्रित किया गया और आवाजाही पर रोक लगाई गई। पुलिस बल

Read More »

ऋषि पाल हत्या कांड में 14 साल बाद आरोपियों को राहत

मुजफ्फरनगर में चर्चित ऋषि पाल हत्या कांड में कोर्ट ने 14 साल बाद तीन आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। अदालत ने पाया कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे सिद्ध नहीं कर सका। अभियोजन पक्ष के अनुसार, दिनांक 21 फरवरी 2012 को गांव टिटोडा थाना खतौली में ऋषिपाल अपने भाई सोमवीर के साथ खेत पर काम करने गया था। शाम करीब 4:00 बजे सोमवीर घर लौट आया, जबकि ऋषिपाल खेत पर ही रहा। बताया गया कि जब रात तक ऋषिपाल घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन 22 फरवरी 2012 को सुबह करीब 8:30 बजे उसका शव जंगल में चक

Read More »

खतौली पुलिस मुठभेड़ में वांछित अपराधी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक वांछित आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी आवास विकास कॉलोनी में हुई चोरी की घटना में वांछित था और कार्रवाई के दौरान उस पर फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार दिनांक 17.03.2026 को गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आवास विकास कॉलोनी, खतौली में आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान आरोपी द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप है, जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई के दौरान आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।

Read More »

देवबंद नगर पालिका सभासद नियुक्ति पर भाजपा ने किया सम्मान

देवबंद नगर पालिका परिषद में नव नियुक्त नामित सभासदों की घोषणा के बाद देवबंद में भाजपा द्वारा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नव नियुक्त सभासदों को फूल-मालाएं और प्रभु श्रीराम का चित्र भेंट कर बधाई दी गई।  भारतीय जनता पार्टी देवबंद नगर अध्यक्ष श्री अरुण गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में नव नियुक्त सभासद श्रीमती मंजू शर्मा, श्री ऋषिपाल कश्यप, श्री विजेंद्र वर्मा, श्री राहुल वाल्मीकि और श्री राजन छाबड़ा को सम्मानित किया गया। इसे भी पढ़ें:  21 जून को मुजफ्फरनगर में मंगल प्रवेश करेंगे आचार्य मुनि नयन सागर महाराजपार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, सभी सभासदों

Read More »

देवबंद: सरिया की दुकान से मोटरसाइकिल सवारो ने चोरी किए गलले से पैसे

देवबंद: मंगलौर चौकी से महज़ कुछ कदम की दूरी पर एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ बाइक सवार दो अज्ञात लोग एक सरिये की दुकान को निशाना बनाकर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, मंगलोर चौकी पर आर के सीमेंट के नाम से सरिया सीमेंट की दुकान है जिसके मलिक मोहम्मद नसीम पुत्र खलील अहमद गांव नसरुल्लापुर से दुकान करते हैं जो नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गए थे दुकान पर दुकान के कर्मचारी थे जिनके चलते दोनों आरोपी अचानक दुकान के बाहर रखे गल्ले को तोड़कर उसमें रखी करीब एक लाख पचहत्तर हज़ार रुपये की नकदी लेकर भागने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद दुकान कर्मचारी

Read More »